IND vs BAN: जायसवाल ने रचा इतिहास, सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिया है।

IND vs BAN (11)

Yashasvi Jaiswal: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच में 3 दिन दखलअंदाजी देखने को मिली थी। हालांकि चौथे दिन मुकाबला बिना किसी दखलअंदाजी के शुरू किया गया। भारत ने चौथे दिन शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायारा पेश किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया। जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

जायसवाल ने रचा इतिहास

इस मैच में जायसवाल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर दमदार बल्लेबाजी की और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज चौथा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने। उन्होंने सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वहीं जायसवाल ने 31 गेंदों में अर्धशतक बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

टेस्ट में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में ये कारनामा किया था। कपिल ने 30 गेंद में 50 रन बनाए थे। वहीं तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वहीं सहवाग इस लिस्ट में अब पांचवे स्थान पर हो चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

शतक नहीं कर सके पूरा

पहली पाारी में जायसवाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। हालांकि वह इस मैच में शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 51 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के अपने नाम करते हुए 141.17 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ