IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेल रही है। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 351 रन बनाने होंगे, जबकि भारतीय टीम को पांचवें दिन 10 विकेट हासिल करनी होगी। मुकाबला टक्कर का होने वाला है। पांचवें दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। भारतीय टीम को अपने गेंदबाजों से उम्मीदें रहने वाली हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम अपने बल्लेबाजों पर निर्भर होगी। हालांकि इस मैदान पर रन चेज करते हुए टेस्ट प्रारूप में इंग्लैंड ने 4 बार बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की है।
ऐसा रहा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड
लीड्स के मैदान पर टेस्ट प्रारूप में रन चेज करते हुए इंग्लैंड का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इंग्लिश टीम ने 4 बार बड़ा कारनामा किया है। साल 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 359 रनों का टागरेट दिया था और इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
इसके अलावा साल 2001 में इंग्लैंड ने इस मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 315 रनों का टारगेट हासिल किया था। वहीं साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने 296 रन बनाकर मुकाबला जीता था। साल 2023 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लिश टीम ने 255 रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया था।
बुमराह के अलावा सभी गेंदबाज बेअसर
पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने केवल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। जस्सी ने पांच विकेट भी झटके थे। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज बेअसर दिखे थे। प्रसिद्ध ने 6.40 की इकोनॉमी रेट के साथ 20 ओवर में 128 रन खर्च किए थे, जो उनकी खराब फॉर्म को दर्शाता है। हालांकि उनकी झोली में 3 विकेट जरूर आए थे। इसके अलावा सिराज और शार्दुल अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines