---विज्ञापन---

खेल angle-right

ENG vs SL: गेंदबाज ने किया डेब्यू, बल्लेबाजी में कर दिया कमाल, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Milan Rathnayake Test Debut: श्रीलंका के खिलाड़ी मिलन रथनायके ने टेस्ट डेब्यू में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी से अर्धशतक जमाया। खास बात यह है कि वह एक गेंदबाज हैं।

---विज्ञापन---

Milan Rathnayake Test Debut: दुनियाभर में क्रिकेट की नई प्रतिभाएं सामने आकर अपने प्रदर्शन से हैरान करती नजर आ रही हैं। इन टैलेंटेड खिलाड़ियों को बस एक बड़े मंच की जरूरत होती है, जहां पहुंचते ही वह कीर्तिमान गढ़ना शुरू कर देते हैं। बुधवार को श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले प्रतिभाशाली गेंदबाज मिलन रथनायके ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। हालांकि ये कमाल उन्होंने गेंद नहीं बल्कि बल्ले से किया है। इंग्लैंड की दमदार बॉलिंग के आगे जहां श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पानी मांगने लगे तो वहीं नौवें नंबर पर उतरे मिलन रथनायके ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।

ठोक डाला अर्धशतक 

मिलन रथनायके ने टेस्ट डेब्यू में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक डाली। उन्होंने कुल 135 गेंदें खेलीं और 6 चौके-2 छक्के ठोक 72 रन जड़े। पहले उन्होंने कप्तान धनंजय डिसिल्वा का साथ दिया तो वहीं डिसिल्वा के 74 रन पर आउट होने के बाद निचले क्रम पर विश्वा फरनांडो के साथ जोड़ी जमाने की कोशिश में जुटे। खास बात यह है कि श्रीलंका के 7 बल्लेबाज 113 रन पर आउट हो गए थे, लेकिन मिलन रथनायके की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने 200 रन का स्कोर पार कर लिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 74 ओवर खेले और पूरी टीम 236 रन बनाकर आउट हो गई।

---विज्ञापन---

इस तरह रचा इतिहास 

इस फिफ्टी के साथ मिलन रथनायके टेस्ट डेब्यू में निचले क्रम पर अर्धशतक जमाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए। मिलन ने 9 या उससे कम पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश परेरा के नाम दर्ज था। जिन्होंने 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर नाबाद 43 रन की पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में किया डेब्यू, खेलने का नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी

28 साल के मिलन रथनायके 6 फुट लंबे गेंदबाज हैं। वह दाएं हाथ से मीडियम फास्ट बॉलिंग करते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 40 मैचों में 81, लिस्ट ए के 45 मैचों में 47 और टी-20 के 22 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: सऊद शकील ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज

First published on: Aug 21, 2024 09:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola