IND vs SA U-19: वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में 3-0 से जीती भारतीय टीम, 233 रनों से हारी साउथ अफ्रीका

IND vs SA U-19: भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. भारत ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

IND vs SA U-19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की और साउथ अफ्रीका को चारों खाने चित कर दिया. आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जमाया था. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था. भारत ने ये मैच 233 रनों से जीत लिया.

विज्ञापन

भारत ने बनाया था 393 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्के के साथ 9 चौके शामिल थे. इसके अलावा आरोन जॉर्ज ने 106 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली थी. सलामी जोड़ी के अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 42 गेंदों में 34 और अभिज्ञान कुंडू ने 21 रनों की पारी खेली थी. अफ्रीका की ओर से एनटांडो सोनी ने सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने खराब बल्लेबाजी की. टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप हुए. जोरिच वैन शाल्कविक ने 5 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि अदनान लगदियन ने 12 गेंदों में 9 रन बनाए. इसके अलावा लेथाबो फाहलामोहलाका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान मुहम्मद बुलबुलिया ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए.

इसके अलावा डैनियल बोसमैन ने 60 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. वहीं, पॉल जेम्स ने 49 गेंदों में 41 और कॉर्न बोथा ने नाबाद 39 गेंदों में 36 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 35 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई और भारत ने इस जीत के साथ सीरीज पर क्लीन स्वीप कर लिया. किशन सिंह ने इस मैच में भारत की ओर से 4 ओवर में 15 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ