IND vs NZ: टीम इंडिया से जुड़ने में ऋषभ पंत को होगी देरी, कोच ने बताया इसके पीछे का कारण 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अब टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. 11 जनवरी से इस सीरीज की शुरुआत होने वाली है. जिसके लिए 7 जनवरी से ही टीम इंडिया का कैंप शुरू हो रहा है. हालांकि इस कैंप में टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत देरी से पहुंचेंगे. कोच ने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

Rishabh Pant

Rishabh Pant

IND vs NZ: टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टीम के लगभग सभी खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल कर आ रहे हैं. जिसके कारण ही सभी को गेम टाइम मिल गया है. इस बीच 7 जनवरी को भारतीय टीम सभी खिलाड़ी बड़ौदा में आ रहे हैं. इस कैंप में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत देरी के साथ जुड़ने वाले हैं. इसके पीछे का कारण खुद कोच ने ही अब बता दिया है. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने लिया बड़ा फैसला 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत देरी के साथ बड़ौदा में पहुंचने वाले हैं. जिसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से इजाजत मांगी थी. बोर्ड ने इस खिलाड़ी को देरी से टीम के साथ जुड़ने की परमीशन दे दी है. दरअसल ऋषभ पंत दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दिल्ली क्रिकेट टीम लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 8 जनवरी को खेलने वाली है. इस मैच के बाद पंत टीम को ज्वाइन करेंगे. पंत दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं. दिल्ली की टीम ने 6 में से 5 मैच जीतकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस सीजन में पंत के अलावा विराट कोहली भी दिल्ली के लिए खेले थे. 

विज्ञापन

कोच ने किया बड़ा खुलासा 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली टीम के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि पंत 8 जनवरी का मुकाबला खेलकर ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे. पंत ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले 6 मुकाबलों में 42.4 की औसत और 112.76 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए हैं. इस दौरान पंत ने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. हालांकि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पंत पहले नहीं खेलते हुए आएंगे. केएल राहुल विकेटकीपिंग में टीम इंडिया की पहली पसंद बने हुए हैं. पंत के अलावा श्रेयस अय्यर भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के कारण टीम को देरी से ज्वाइन करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ