Team India ODI

IND vs NZ: गिल-गंभीर पहले वनडे मैच में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में देंगे मौका, स्टार प्लेयर की वापसी पक्की 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी को बड़ौदा में होने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत कर सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. जिसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 लेकर मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले से टीम इंडिया का सुपरस्टार खिलाड़ी लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में नजर आएगा.

IND vs NZ: टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कमबैक करेंगे. जिसके कारण प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. कप्तान शुभमन गिल भी अब कमबैक कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ बड़ौदा में उतरने वाले हैं. हेड कोच गौतम गंभीर इस सीरीज के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी शुरू करेंगे. जिसके कारण भी फैंस की नजर इस सीरीज के पहले मुकाबले पर रहने वाली है. 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका 

बड़ौदा में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का खेलना तय है. विराट कोहली की नंबर 3 पर तो वहीं विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल का खेलना भी पक्का है. श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल में फिलहाल गंभीर फंसे हुए हैं, लेकिन अय्यर को ही मौका मिल सकता है. वहीं वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर भी बातें हैं. फिलहाल सुंदर आगे नजर आ रहे हैं. गेंदबाजी में तो फिलहाल सभी की जगह पक्की है. 

विज्ञापन

पहले मैच में भारत की प्लेइंग 11 जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ