T20 World Cup 2026 के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इस देश ने किया टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

T20 World Cup 2026: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. रोहित पौडेल को नेपाल टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, इस टीम में संदीप लामिछाने को भी शामिल किया गया है.

Nepal Cricket Team

Nepal Cricket Team

Nepal Squad for T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसमें कुल 20 टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

वहीं, नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. नेपाल ने रोहित पौडेल को वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, इस टीम में संदीप लामिछाने को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल टीम का ऐलान

नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों और युवा टैलेंट को जगह दी गई है. नेपाल ने 23 साल के स्टार बल्लेबाज रोहित पौडेल को टीम की कप्तानी सौंपी है. रोहित एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और अपनी कप्तानी में नेपाल को कई महत्वपूर्ण मैच जीताए हैं. वहीं, नेपाल ने दिपेंद्र सिंह ऐरी को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है, जो अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

इस टीम में अनुभवी खिलाड़ी संदीप लामिछाने को भी शामिल किया गया है, जो स्पिन विभाग की अगुवाई करेंगे. उनके अलावा, स्पिनर ललित राजबंशी और बसीर अहमद को भी टीम में जगह दी गई है. ऑलराउंडर्स में दीपेंद्र के साथ-साथ गुलशन झा, आरिफ शेख और सोमपाल कामी को टीम में रखा गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके साथी ने भी जड़ा धमाकेदार शतक, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका की टीम 

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल का स्क्वॉड

रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी (उपकप्तान), संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बशीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला और लोकेश बाम.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ