SL vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत, शादाब खान बने जीत के हीरो 

SL vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. जिसका पहला मुकाबला आज रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम का दबदबा साफ नजर आया. पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए मैच भी आसानी से जीत लिया.

SL vs PAK

SL vs PAK

SL vs PAK: रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने श्रीलंका की टीम को 19.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 128 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम ने लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए 4 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ सीरीज में भी बढ़त मिल गई. 

विज्ञापन

श्रीलंकाई बल्लेबाज घर में ही हो गए ढेर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने सिर्फ 12 रन ही बनाए. वहीं कामिल मिशारा तो खाता भी नहीं खोल सके. कुसल मेंडिस भी सिर्फ 14 रन ही जोड़ सके. जनिथ लियानागे ने 31 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली. चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा ने भी 18-18 रन बनाए. जिसके बाद भी श्रीलंका की टीम 19.2 ओवरों में सिर्फ 128 रन बनाकर ही सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. स्टार ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 36 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े. दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज सैम अयूब ने 24 रनों की पारी खेली. सलमान आगा ने भी 16 रन बनाए. शादाब खान ने अंत में 12 गेंदों में नाबाद 18 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 6 विकेट से मुकाबला जीत गई. श्रीलंका के लिए महीश थीक्षाना, दुश्मन्था चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 1 महीने मिली इस जीत से पाकिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ