हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Duleep Trophy 2024: विपक्षी टीम की मीटिंग में घुसे ऋषभ पंत, जान लिया पूरा प्लान; VIDEO वायरल

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। पंत इस समय दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं, जहां उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Rishabh Pant: बीसीसीआई इस समय घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का आयोजन कर रहा है, जिसमें रोमांच अपने चरम पर है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई नियमित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें शुभमन गिल से लेकर ऋषभ पंत तक का नाम शामिल है। गिल जहां इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं, वहीं पंत इंडिया बी टीम का हिस्सा हैं। मैच के चौथे दिन जब इंडिया ए फील्डिंग के लिए उतरी तो एक अजीब सी घटना देखने को मिली। यहां गिल जब अपने प्लेयर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे तो अचानक से पंत भी इस मीटिंग में घुस गए और विपक्षी टीम का पूरा प्लान सुन लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर भी शेयर किया है। बोर्ड ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘देखिए दिन का खेल शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम में कौन था।’ वीडियो में पंत इंडिया ए के कप्तान गिल की बातें ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मीटिंग के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ भी मस्ती की। पंत इस मैच की पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुए 47 गेंदों पर 61 रनों की जोरदार पारी खेली।

ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: शुभमन गिल की बढ़ी मुश्किल, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले लटकी तलवार

पंत ने सिर्फ 34 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

इस मैच के जरिए लंबे समय बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने यहां अपनी फिफ्टी सिर्फ 34 गेंदों पर ही पूरी कर ली। उन्हें यहां सरफराज खान का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने टीम को नाजुक स्थिति से निकाला। दोनों ने दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 55 गेंदों पर 72 रनों की साझेदारी की।

मैच का क्या हाल रहा

इस मैच में अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली इंडिया बी इंडिया ए को 76 रनों से पीटने में सफल रही। इंडिया बी ने पहले खेलते हुए मुशीर खान के जोरदार शतक के दम पर 321 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया ए ने पहली पारी में 231 रन बनाए। टीम के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 36 जबकि तनुष कोटियान ने 32 रन बनाए। इंडिया बी दूसरी पारी में सिर्फ 184 रन ही बना सकी, जिससे इंडिया ए को 275 रनों का टारगेट मिला। हालांकि टीम दूसरी पारी में 198 रन ही बना सकी और यह मैच 76 रनों से हार गई।

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश सीरीज से पहले रियान पराग ने भरी हुंकार, 3 दनदनाते हुए छक्के जड़ कर मचाई तबाही, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें