---विज्ञापन---

खेल angle-right

बांग्लादेश सीरीज से पहले रियान पराग ने भरी हुंकार, 3 दनदनाते हुए छक्के जड़ कर मचाई तबाही, देखें वीडियो

Riyan Parag: दलीप ट्रॉफी 2024 में रियान पराग ने दूसरी पारी में बवाल काट दिया। उन्होंने इंडिया B के खिलाफ तीन दनदनाते छक्के जड़कर सुर्खियां बिखेर ली।

---विज्ञापन---

Riyan Parag: आईपीएल 2024 के बाद रियान पराग का बल्ला दलीप ट्रॉफी 2024 में भी बोला। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी कर इंडिया B के लिए कमाल कर दिया। पराग के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। बावजूद इसके वो इस मैच में चर्चा का विषय बन गए। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में टी-20 अंदाज जैसी बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब पराग की विस्फोटक पारी चर्चा का विषय बन चुकी है।

रियान पराग की तूफानी पारी

पहली पारी में संयम भरी बल्लेबाजी करने के बाद रियान ने दूसरी पारी में धैर्य खो दिया। उन्होंने पहली पारी में जहां 64 गेंद का सामना करते हुए 30 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने अपनी दूसरी पारी में स्ट्राइक रेट में इजाफा कर दिया और 18 गेंद में 172.22 के स्ट्राइक रेट के साथ 31 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 3 दनदनाते हुए छक्के जड़ कर महफिल लूट ली। हालांकि 7.1 ओवर में उन्हें यश दयाल ने अपना निशाना बनाया। पराग ने मुश्किल भरी पिच पर 3 छक्के जड़े हैं, जो काबिले तारीफ है।

---विज्ञापन---

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका

पराग इन दिनों सेलेक्टर्स की नजरों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं। आईपीएल 2024 के बाद पराग को टीम इंडिया में खूब मौका मिला है। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज में हिस्सा बनाया गया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज में मौका मिला था। ऐसे में चयनकर्ता पराग को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज में भी मौका दे सकते हैं। उन्हें लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक गलती और खत्म हो गया झारखंड के दूसरे ‘धोनी’ का करियर!

First published on: Sep 08, 2024 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola