हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईशान किशन के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टीम में हो गई एंट्री

Duleep Trophy 2024 Ishan Kishan: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड में वापसी हो गई है। पहले राउंड से ईशान किशन बाहर थे। लेकिन ये खिलाड़ी इंडिया सी के लिए खेल रहा है।

विज्ञापन
ishan kishan

Duleep Trophy 2024 Ishan Kishan: इन भारत में दलीप ट्रॉफी 2024 खेली जा रही है। जिसका आज यानी 12 सितंबर से दूसरा राउंड खेला जा रहा है। पहले राउंड के मुकाबले इस राउंड में टीमों मे बदलाव देखने को मिला है। क्योंकि बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन के बाद कई खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी से रिलीज कर दिया गया है। वहीं अब ईशान किशन की दलीप ट्रॉफी में वापसी हो गई है।

इंडिया सी में ईशान की वापसी

दरअसल ईशान किशन इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए देखे गए थे। जिसके पहले मैच में शतक लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम इंडिया में वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन बाद में चोटिल होकर ईशान बाहर हो गए थे। उनको दलीप ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था लेकिन ये खिलाड़ी पहला राउंड नहीं खेल पाया था। अब ईशान किशन की इंडिया सी में वापसी हो गई है। जिसके बाद अब फिर से ईशान के लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके ही ये खिलाड़ी वापसी कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- विश्व कप में टीम इंडिया को इस कोच ने दी थी SEX करने की सलाह, हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन

इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला जा रहा मैच

दलीप ट्रॉफी 2024 में 12 सितंबर से इंडिया बी और इंडिया सी के मैच की शुरुआत हो चुकी है। इस मैच में ईशान किशन इंडिया सी की तरफ से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल इस मैच की प्लेइंग इलेवन से ध्रुव जुरेल को बाहर रखा गया है। इसके अलावा इंडिया सी में शौकीन की जगह मयंक मार्कंडेय और हिमांशु की जगह संदीप वॉरियर को शामिल किया गया है।

इंडिया सी की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), ईशान किशन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, अंशुल कंबोज, मयंक मारकंडे, विजयकुमार विशक, संदीप वॉरियर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ICC ने भारत को लेकर किया बड़ा खुलासा, वनडे विश्व कप 2023 में इतना हुआ आर्थिक लाभ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola