Yuvraj Singh: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को भी चुना गया है। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए इस प्रतियोगिता में खेलने को तैयार हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अक्सर दोनों खिलाड़ियों को कोचिंग देते हुए दिखाई देते हैं। एशिया कप से पहले एक बार फिर युवी ने गिल और अभिषेक को खास सलाह दी है।
युवी ने दी खास सलाह
युवी ने कार्यक्रम में बात करते हुए शुभमन गिल और अभिषेक को कहा कि वो मेरी गलती न दोहराएं और गोल्फ खेलें, क्योंकि इससे उन्हें अधिक रन बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए कहा है और मैं उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। समय निकालना बहुत कठिन है, लेकिन मुझे लगता है कि आईपीएल उनके लिए समय निकालने और कुछ गेंदें खेलने का अच्छा अवसर है। यह उन पर निर्भर करता है। अब वे खेल के सुपरस्टार हैं और उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें बेहतर बनने में क्या मदद करेगा। अगर गोल्फ कुछ हो सकता है, तो उन्हें यह तय करना होगा। लेकिन मैं सभी एथलीटों को गोल्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। मुझे लगता है कि यह तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है और यह दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा है।
गिल और अभिषेक ने कमाया है नाम
पंजाब से आने वाले गिल और अभिषेक एक साथ ही बचपन से क्रिकेट खेलते आए हैं। गिल को हाल ही में भारत की टेस्ट कप्तानी भी सौंपी गई है। इसके अलावा अभिषेक टीम इंडिया की टी-20 टीम में अच्छा कर रहे हैं। वह इस प्रारूप में लगातार रन भी बना रहे हैं। एशिया कप 2025 के लिए गिल को लगभग एक साल बाद टी-20 टीम में मौका मिला है। एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines