---विज्ञापन---

खेल angle-right

ZIM vs SA: डेब्यू में ही इतिहास रच गया CSK का होनहार बल्लेबाज, ताबड़तोड़ बैटिंग से लूटी महफिल

Dewald Brevis: आईपीएल 2025 में बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू जोरदार रहा है।

---विज्ञापन---

Dewald Brevis: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का टेस्ट क्रिकेट में आगाज शानदार हुआ है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ब्रेविस का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने महज 41 गेंदों पर 51 रनों की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान प्रोटियाज बैटर ने 124 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए। ब्रेविस ने अपना अर्धशतक सिर्फ 38 गेंदों पर पूरा किया। डेब्यू में जोरदार फिफ्टी जमाने के साथ ही ब्रेविस ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है।

ब्रेविस का कमाल

डेवाल्ड ब्रेविस टेस्ट क्रिकेट की डेब्यू इनिंग में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड टिम साउदी के नाम दर्ज है। उन्होंने महज 29 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। वहीं, जैकब बेथेल ने 37 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। हालांकि, साउदी-बेथेल ने तेज तर्रार फिफ्टी मैच की दूसरी पारी में जड़ी थी। वहीं, ब्रेविस ने यह कमाल फर्स्ट इनिंग में ही करके दिखाया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ब्रेविस ने 51 रनों की अपनी पारी के दौरान 36 रन तो सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। साउथ अफ्रीका की टीम एक समय पर सिर्फ 55 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिखाई दे रही थी, लेकिन ब्रेविस ने पांचवें विकेट के लिए लुआन ड्रे प्रिटोरियस के साथ मिलकर 95 रन की साझेदारी जमाते हुए टीम की पारी को संभाला।

लुआन प्रिटोरियस ने भी रचा इतिहास

लुआन प्रिटोरियस टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे कम उम्र में शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 19 साल 93 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी। लुआन ने ग्रेम पोलाक का रिकॉर्ड चकनाचूर किया, जिन्होंने साल 1964 में 19 साल 317 दिन की उम्र में शतक जमाया था। प्रिटोरियस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 160 गेंदों पर 153 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और चार सिक्स जमाए। वहीं, कॉर्बिन बॉश ने भी निचले क्रम में बल्ले से खूब धमाल मचाया और 124 गेंदों में शतकीय पारी खेली। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने अपनि इनिंग 418 रन बनाकर घोषित की।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2025 03:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola