IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल बाहर हो चुके हैं। रोहित निजी कारण की वजह से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जबकि गिल चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। अब इनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में 2 खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है।
रोहित और गिल ने दिया भारत को झटका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है। भारत के लिए 4 मैच जीतने जरूरी हैं। ऐसे में पर्थ टेस्ट मैच से रोहित और गिल का बाहर होना भारत के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दोनों खिलाड़ी लगातार भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं। रोहित की कमी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खलेगी, जबकि गिल की कमी तीसरे नंबर पर खलने वाली है। हालांकि अब रोहित-गिल की गैरमौजूदगी में 2 खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है।
इन 2 खिलाड़ियों को मौका
रोहित की जगह पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है। राहुल को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच में अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। क्योंकि इस बल्लेबाज ने पहले मैच में फ्लॉप प्रदर्शन किया था। लेकिन अब रोहित के बाहर होने के बाद राहुल को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पर्थ टेस्ट मैच से पहले इंट्रा स्क्वाड टेस्ट मैच में राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग भी की थी। वहीं दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की उम्मीद है। देवदत्त इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्हें हाल ही में इंडिया A के लिए शामिल किया गया था। अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया है, जबकि इंडिया A के लगभग खिलाड़ी भारत लौट आए हैं।
पडिक्कल ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच खेला है। उन्हें इस साल ही इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने 1 मैच में 65 रन बनाए थे। पडिक्कल को गिल की जगह पर पहले टेस्ट मैच में मौका मिलने की उम्मीद है। पीटीआई के मुताबिक पडिक्कल ने नेट्स में जसप्रीत बुमराह और अन्य गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को खासा प्रभावित भी किया है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: मुंबई इंडियंस के निशाने पर ये 5 धुरंधर! ऑक्शन में बरसेगा पैसा
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
20 secs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines