दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. ये टीम की WPL 2026 में पहली जीत थी.
Delhi Capitals vs UP Warriorz Women WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला गया. मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था. दिल्ली और यूपी ने इससे पहले सीजन के 2-2 मैच खेले थे, लेकिन दोनों टीमों को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी. ऐसे में दोनों टीमें जीत का खाता खोलने के लिए उतरी थीं. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली ने अंत में मुकाबला जीता और सीजन की पहली जीत अर्जित की.
दिल्ली ने 7 विकेट से मारी बाजी
20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154/8 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज मैग लेनिंग ने 38 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हरलीन देओल के बल्ले से 36 गेंदों में 47 रन निकले. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 7 विकेट शेष रहते ही 20 ओवर में 158/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. दिल्ली की ओर से लिजेल ली ने 44 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जबकि शेफाली वर्मा ने 32 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. इस तरह दिल्ली ने सीजन की पहली जीत हासिल की, जबकि यूपी को लगातार तीसरा मुकाबला गंवाना पड़ा.
Delhi Capitals vs UP Warriorz Women WPL 2026: Weather and Pitch report
एक्यू वेदर के मुताबिक नवी मुंबई का तापमान 17 डिग्री रहने था. हवा उत्तर से पूर्व दिशा में 9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी. बारिश की संभावना 0 प्रतिशत थी. मैच के दौरान मौसम बिल्कुल साफ था.
डीवाई पाटिल स्टेडियम में अब तक 17 मैच खेले गए हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए औसन स्कोर 169 रन है. ये पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जबकि गेंदबाजों को भी इस पिच पर उछाल और गति मिलती है.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी
Delhi Capitals vs UP Warriorz Women WPL 2026: Full Squad
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेले हेनरी, मारिज़ान कप्प, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, दीया यादव.
यूपी वारियर्ज महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, डींड्रा डॉटिन, श्वेता सहरावत (डब्ल्यू), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, तृषा गोंगाडी, प्रतिका रावल, क्लो ट्रायॉन, चार्ली नॉट, शिप्रा गिरी, सुमन मीना, सिमरन शेख.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़े अपडेट्स…
दिल्ली कैपिटल्स जीत की ओर बढ़ रही है. टीम को 12 गेंदों में 13 रनों की जरूरत है. दिल्ली के पास 8 विकेट शेष हैं
लिजेल ली 44 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गईं. 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 115/2 है.
दिल्ली को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा है. वह 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 94/1 है.
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. लिजेल ली 32 गेंदों में 52 और शेफाली वर्मा 28 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रही हैं. दिल्ली का स्कोर 87/0 है.
6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. दिल्ली बिना किसी नुकसान के 50 रन बना चुकी है. लिजेल ली 32 और शेफाली 18 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रही हैं.
लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली उतर चुकी है. लिजेल ली और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतर चुकी हैं. 1 ओवर के बाद स्कोर 5/1 है.
154 रनों पर यूपी की पारी सिमट गई है. हरलीन देओल ने 36 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा मैग लैनिंग ने 38 गेंदों में 54 रन बनाए हैं. 20 ओवर में यूपी 154 रनों पर सिमट गई है.
मेग लैनिंग 38 गेंदों में शानदार 54 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 16 ओवर के बाद स्कोर 138/3 है.
मैग लैनिंग 34 गेंदों में 53 रन पर खेल रही हैं. अब तक वह 4 चौके जड़ चुकी हैं. इसके अलावा हरलीन देओल 21 गेंदों में 29 रनों पर खेल रही हैं.
10 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 84/2 है. लैनिंग 36 और हरलीन 17 रनों पर बल्लेबाजी कर रही हैं.
किरण नवगिरे के बाद यूपी को दूसरा झटका फोबे लिचफील्ड के रूप में लगा है. क्रीज पर हरलीन देओल उतरी हैं. 7.2 ओवर के बाद स्कोर 60/2 है.
फीबी लिचफील्ड और मैग लैनिंग ने मिलकर यूपी को संभाल लिया है. 4 ओवर में टीम का स्कोर 34/1 है.
किरण नवगिरे के रूप में यूपी को पहला झटका लगा है. वह बिना खाता खोले आउट हो गई हैं. क्रीज पर फीबी लिचफील्ड बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं.
मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायॉन, श्वेता सहरावत (डब्ल्यू), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेले हेनरी, मारिजन कप्प, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.
दिल्ली ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यूपी वॉरियर्ज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी.
दिल्ली अपना पिछला मैच गुजरात से हारी थी. गुजरात ने 209 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली 205 रन ही बना पाई थी.
दिल्ली की कप्तानी जेमिमा अब तक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. उन्होंने 2 मैच में 16 रन बनाए हैं. इस मैच में उनसे खासा उम्मीदें हैं.
अंक तालिका में 0 अंक के साथ दिल्ली की टीम पांचवें नंबर पर है, जबकि यूपी भी 0 अंक के साथ चौथे नंबर पर है.
किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, डींड्रा डोटिन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्रांति गौड़.
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वाड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मैरिजन कप्प, निकी प्रसाद, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.










