IPL 2025: आईपीएल के साल 2025 में खेले जाने वाले 18वें सीजन को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीमें अपने रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स को लेकर रणनीति बना रही हैं। कुछ टीमों ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। डेल स्टेन ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर किया ऐलान
सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए डेल स्टेन ने लिखा, “मैं सनराइजर्स हैदराबाद टीम को थैंक्स कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी। मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा। मैं दक्षिण अफ्रीका में SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करता रहूंगा। मैं SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को लगातार तीसरी बार ट्रॉफी दिलाने की कोशिश करता रहूंगा।”
बता दें कि दिसंबर 2021 में डेल स्टेन को सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी नियुक्त किया था। वो पिछले तीन सीजन से टीम के गेंदबाजी कोच थे। आईपीएल 2024 के सीजन में उन्होंने टीम के नए कप्तान कमिंस के साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 के सीजन में बदला था अपना हेड कोच
2024 में खेले गए आईपीएल सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कोचिंग स्टाफ पर कई बड़े बदलाव किए थे। ब्रायन लारा की जगह डेनियल विटोरी को नया हेड कोच बनाया गया था। हालांकि इसके बाद भी डेल स्टेन को टीम ने बरकरार रखा था। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब किसे नए गेंदबाजी कोच के रूप में साइन करती है।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
31 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines