Yashasvi Jaiswal: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन 19 अगस्त को हो सकता है। हर किसी की निगाहें भारतीय टीम के स्क्वॉड पर टिकी हुई हैं। सिलेक्टर्स के लिए ओपनर्स का चुनाव करना काफी मुश्किल फैसला होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में अभिषेक और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए नजर आए थे। वहीं, शुभमन गिल की भी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, सिलेक्टर्स ने एक युवा ओपनर का दिल जरूर तोड़ दिया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज को टी-20 क्रिकेट को भूलकर टेस्ट पर ज्यादा फोकस करने की सलाह दी गई है।
भारतीय ओपनर का सिलेक्टर्स ने तोड़ा दिल!
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, यशस्वी जायसवाल को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में जगह नहीं दी जाएगी। सिलेक्टर्स ने यशस्वी को यह बात साफ कर दी है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करने की सलाह भी सिलेक्टर्स की ओर से दी गई है।
हालांकि, यशस्वी का रिकॉर्ड टी-20 में भी कमाल का रहा है। अब तक खेले 23 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय ओपनर 164 के दमदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 723 रन ठोक चुका है। यशस्वी फटाफट क्रिकेट में एक सेंचुरी और 5 अर्धशतक जमा चुके हैं।
मगर यह भी सच्चाई है कि यशस्वी का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा दमदार रहा है। इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर खासा प्रभावित किया था। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंडियन ओपनर ने 41 की औसत से खेलते हुए 411 रन ठोके थे। यशस्वी ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल जुलाई में में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
गिल को मिल सकती है जगह
एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा का सिलेक्शन तय माना जा रहा है। अभिषेक का साथ देने के लिए सिलेक्टर्स शुभमन गिल को चुन सकते हैं। रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि गिल को इस टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
27 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
39 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines