हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे, IPL 2026 के बीच हुआ बड़ा ऐलान

यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आईपीएल 2026 के बीच दोनों खिलाड़ियों को नई फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया है. ये दोनों किस लीग में धमाल मचाएंगे और इन्हें किन टीमों ने खरीदा है. आइए आपको भी बताते हैं बीच आईपीएल आए इस बड़े अपडेट के बारे में…

विज्ञापन

Jaiswal and Rahane in T20 Mumbai: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम देखने को मिल रही है. 10 फ्रेंचाइजी एक खिताब के लिए आपस में भिड़ती हुई नजर आ रही हैं और हर दिन रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच एक और लीग से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. इस लीग में भारत के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुभवी अजिंक्य रहाणे भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने टीम का हिस्सा बना लिया है. 

बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम से जुड़े जायसवाल

टी20 मुंबई लीग में स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया है. आईपीएल में फिलहाल वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार वो टी20 मुंबई लीग में खेल नहीं पाएंगे लेकिन इसके बाद भी बांद्रा ब्लास्टर्स ने उनको टीम में जोड़ा है. दूसरी तरफ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. इस समय वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं. 

लीग में नहीं खेलेंगे जायसवाल नहीं खेलेंगे 

यशस्वी जायसवाल टी20 मुंबई लीग में बांद्रा ब्लास्टर्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. वो उस समय टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून को इकलौता टेस्ट मैच खेलेंगे. जायसवाल टीम इंडिया की टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं और लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने राजस्थान के लिए ओपनिंग करते हुए 7 मैचों में 49 की औसत से 245 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: MI के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होगी इस स्टार तेज गेंदबाजी की एंट्री! नाथन एलिस का है रिप्लेसमेंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola