WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड के प्रतिष्ठित केनिंगटन ओवल मैदान पर किया जाएगा। इस मैदान पर खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ काफी उत्साहित हैं। ये उनका इंग्लैंड का फेवरेट ग्राउंड है। स्मिथ को यहां की पिच रास आती है और वे 97 की औसत से यहां पर रन बनाते हैं।
स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड के ओवल में रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ओवल में बेहतरीन है। स्टीव स्मिथ ने केनिंगटन ओवल में पहली बार साल 2013 में टेस्ट खेला था। उस मैच की पहली पारी में तो उन्हें इंग्लैंड का कोई गेंदबाज आउट ही नहीं कर पाया था। दूसरा मैच उन्होंने साल 2015 में खेला और फिर से पहली पारी में 143 रन ठोक दिए। इस मैदान पर स्मिथ ने अब तक 3 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 97.75 की उम्दा औसत से 391 रन बनाए हैं।उन्होंने इस मैदान पर 143 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ओवल में अपना आखिरी टेस्ट 2019 में खेला था।
स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड में रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने इंग्लैंड में 16 ही टेस्ट खेले हैं, जिसमें लगभग 60 की औसत से 1,727 रन बनाए हैं। इस बीच वह 6 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम को उम्मीद होगी की वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और एशेज में एक बार फिर से अपने बल्ले का जादू बिखेरेंगे।
स्टीव स्मिथ का टेस्ट करियर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप को काफी पसंद करते हैं। उनके रिकॉर्ड भी इसमें काफी शानदार हैं। स्मिथ ने 96 टेस्ट में 59.80 की औसत से 8,792 रन बनाए हैं। उनके नाम 30 शतक और 37 अर्धशतक हैं। उनका खेल के सबसे बड़े प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर 239 रन है।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines