नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में महज 13 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गिल और रोहित शर्मा 470 रनों का पीछा करने उतरे, लेकिन छठे ओवर में रोहित को पैट कमिंस और 7वें ओवर में गिल को स्कॉट बोलैंड ने बड़ा झटका दे दिया। गिल को बोलैंड ने इतनी घातक गेंद पर बोल्ड मारा कि स्टार बल्लेबाज इससे पहले कुछ समझ पाता, स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखर गईं।
टप्पा पड़ते ही अंदर घुस गई बोलैंड की घातक इनस्विंगर
सातवें ओवर में बोलैंड अपना दूसरा ओवर डालने आए। गिल ने बोलैंड की तूफानी रफ्तार से आ रहीं तीन गेंदें तो जैसे-तैसे खाली निकाल दीं, लेकिन जैसे ही बोलैंड ने चौथी गेंद फेंकी, गिल ने इसे ऑफ स्टंप से बाहर की ओर जाती देख बल्ला ऊंचा कर लिया, लेकिन ये क्या?
https://twitter.com/Kunakukura/status/1666809425901002754
https://twitter.com/CSKYash_/status/1666806895016050691
बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया, ये घातक इनस्विंगर बनी और स्टंप्स पर रखीं गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। गिल इस बॉल को समझ पाने की भी कोशिश करते, उससे पहले ही उनका काम तमाम हो गया। आईपीएल के इस स्टार बल्लेबाज को यूं आउट होता देख टीम इंडिया के फैंस निराश हो गए। जबकि ऑस्ट्रेलियाई खेमा खुशी से झूम उठा।
गिल के बाद पुजारा आउट
गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा को कैमरून ग्रीन ने बोल्ड मारा। इस तरह टीम इंडिया के तीन विकेट 50 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में लग रही है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर जमे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच यहां से क्या मोड़ लेता है।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
5 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
5 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
6 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
7 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines