WPL 2026 में तीसरी बार चैंपियन बनने से इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

Mumbai Indians (MI) WPL Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. मुंबई इंडियंस ने दो बार WPL का खिताब अपने नाम किया है. अब वो तीसरी बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से उतरने वाली हैं. आइए MI के स्क्वाड और शेड्यूल पर नजर डालते है.

Mumbai Indians (MI) WPL Schedule

MI का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Mumbai Indians (MI) WPL Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन रह गए हैं. कुछ हफ्तों पहले ऑक्शन का आयोजन किया गया था और सभी टीमों ने अपना स्क्वाड यहां तैयार किया. 9 जनवरी 2026 से टूर्नामेंट शुरू हो रहा है और मुंबई इंडियंस पहला मैच RCB के खिलाफ खेलने वाली है. MI इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने कमाल किया है. मुंबई इंडियंस ने दो बार WPL का खिताब जीता है और अब वो तीसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरने वाली हैं. आइए MI का वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए शेड्यूल और स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

WPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

  • मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (9 जनवरी 2026 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)
  • मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (10 जनवरी 2026 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)
  • मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स (13 जनवरी 2026 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)
  • मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स (15 जनवरी 2026 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)
  • मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स (17 जनवरी 2026 – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई)
  • दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (20 जनवरी 2026 – कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम, वडोदरा)
  • मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (26 जनवरी 2026 – कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम, वडोदरा)
  • गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस (30 जनवरी 2026 – कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम, वडोदरा)

ये भी पढ़ें:- विवादों के बीच बांग्लादेश ने किया T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान, मुस्तफिजुर रहमान समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह

विज्ञापन

WPL में मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

वुमेंस प्रीमियर लीग का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था, वहीं पिछले साल भी MI का दबदबा रहा और उन्होंने ट्रॉफी उठाई. WPL मेगा ऑक्शन में MI ने अपना कोर रिटेन करने की पूरी कोशिश की. वो सभी को लेने में सफल नहीं हो पाए लेकिन उन्होंने मजबूत टीम तैयार कर ली. नीचे मुंबई की सभी 16 प्लेयर्स की लिस्ट है:

  • बल्लेबाज: जी कमलिनी, पूनम खेमनार, हीली मैथ्यूज, रहीला फिरदौस (wk).
  • ऑलराउंडर: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मिली इलिंगवर्थ, नैट साइवर ब्रंट, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, सजीवन सजना.
  • गेंदबाज: शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, निकोल कैरी, सायका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ, क्रांति रेड्डी.

ये भी पढ़ें:- WPL 2026: क्या दिल्ली कैपिटल्स के हाथ आएगी पहली ट्रॉफी, जानिए टीम कहां है मजबूत, और किधर पिछड़ रही?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ