विवादों के बीच बांग्लादेश ने किया T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान, मुस्तफिजुर रहमान समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह

Bangladesh Squad T20 World Cup: बांग्लादेश ने 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस समय बांग्लादेश क्रिकेट विवादों में चल रहा है और उन्होंने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग उठाने का फैसला किया है. इसी बीच BCB ने टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है.

Bangladesh Squad T20 World Cup

बांग्लादेश के स्क्वाड का ऐलान

Bangladesh Squad T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होने वाला है. इस टूर्नामेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. भारत और श्रीलंका द्वारा ये टूर्नामेंट होस्ट किया जाने वाला है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत कई अलग-अलग देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. अब बांग्लादेश ने भी 15 सदस्यी स्क्वाड की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विवादों में है और इस समय टीम का ऐलान करना हैरानी वाली बात है.

विज्ञापन

बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश ने लिटन दास को कप्तान बनाया है. वो टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और बड़े टूर्नामेंट के लिए उनपर भरोसा दिखाया गया है. मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. बांग्लादेश की गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की मौजूदगी में बेहद ताकतवर नजर आ रही है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.

ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का शेड्यूल

  • बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज (7 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs इटली (9 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • इंग्लैंड vs बांग्लादेश (14 फरवरी 2026 – ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • बांग्लादेश vs नेपाल (17 फरवरी 2026 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

क्या बांग्लादेश के मैच होंगे शिफ्ट?

मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के निर्देश के बाद KKR ने अपनी टीम से बाहर कर दिया. इसी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद छिड़ा हुआ है. बांग्लादेश के खेल मंत्री (एडवाइजर) आसिफ नजरुल ने BCB को निर्देश दे दिए हैं कि वो ICC से टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग रख दें. मौजूदा समय में बांग्लादेश के लीग स्टेज का एक मैच मुंबई और तीन मैच कोलकाता में होने वाले हैं. ICC ने अगर BCB का अनुरोध स्वीकार कर लिया, तो फिर शेड्यूल में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ