हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेनिस के बाद अब क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरेंगी Sania Mirza, आरसीबी के साथ इस भूमिका में आएंगी नजर

विज्ञापन
WPL 2023 Sania Mirza RCB

WPL 2023: भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास ले लिया है और अब वे क्रिकेट के मैदान पर अपनी दूसरी पारी शुरू करने को तैयार हैं। दरअसल वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सत्र में भाग ले रही रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने सानिया मिर्जा को अपनी टीम का मेंटर बनाया है। सानिया ( Sania Mirza ) का यह कदम महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। सानिया को क्रिकेट से प्यार है और उन्हें अक्सर क्रिकेट स्थलों पर देखा गया है। उनके पति शोएब मलिक भी एक शानदार क्रिकेटर ही हैं और वे इस खेल को काफी पसंद करती हैं।

टेनिस में शानदार रहा सानिया का करियर, हासिल की कई उपलब्धियां

भारतीय महिला टेनिस स्टार ने अपने करियर में 6 बार युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और साथ ही वह डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल कर चुकी हैं। महिला एकल में 27 उनकी बेस्ट रैंकिंग रही है। उन्होंने ये रैंकिंग 2005 में US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचने के बाद हासिल की थी। उन्होंने पहली बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में कामयाबी हासिल की थी। उन्हें अर्जून अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़िए – कार चलाकर स्टेडियम पहुंचे Virat Kohli, इस बात को लेकर हुए इमोशनल, देखें

विज्ञापन

सानिया एक आदर्श रोल मॉडल हैं

मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा की नियुक्ति पर, राजेश वी मेनन, हेड और वाइस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अध्यक्ष ने कहा, “हम आरसीबी महिला टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वह अपने खेल करियर में कई चुनौतियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प से उपजी सफलता के साथ एक आदर्श रोल मॉडल हैं।”

और पढ़िए – भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, WPL 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी की होगी वापसी

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

waterfordbanquet.com

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola