IND-W vs WI-W: भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी, WPL 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी की होगी वापसी
Edited By Siddharth Sharma

Women's T20 World Cup 2023 IND-W vs IRE-W
Edited By Siddharth Sharma

Women's T20 World Cup 2023 IND-W vs IRE-W
IND-W vs WI-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्वकप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम की स्टार खिलाड़ी और उप-कप्तान स्मृति मंधाना चोट के बाद टीम की तरफ से वापसी करने वाली है।
इस मैच को जीतकर भारतीय टीम जीत की लय बरककार रखना चाहेगी वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। ये मैच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 6:30 बजे शुरू होगा।
बता दें कि स्मृति मंधाना इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है और इसी के चलते उन्हें हाल ही में खत्म हुए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में आरसीबी ने खरीदा है। स्मृति के टी20 में 2500 से भी ज्यादा रन है ऐसे में उनका टीम में वापसी करना भारत के लिए अच्छा संकेत है।
शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स,स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह
हेले मैथ्यूज (कप्तान), रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), शेमेन कैंपबेल, स्टैफनी टेलर, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, जैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, शकीरा सेलमैन
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: