World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार कप पर अपना कब्जा जमाया। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक गलत तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है और सभी मार्श की आलोचना कर रहे हैं। मैच जीतने के तुरंत बाद, इंटरनेट पर मिशेल मार्श की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में मार्श अपना पैर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर रखा हुआ था। इसी बात को लेकर हर कोई उनका विरोध कर रहा है। अब, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिशेल मार्श को लताड़ लगाई है।
उर्वशी ने मिशेल मार्श की लगाई लताड़
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर की कोलैज शेयर की है, जिसमें वह ट्रॉफी को चूमते दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक तरफ मिचेल मार्श ट्रॉफी पर पैर रखे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, ”भाई, #वर्ल्डकपट्रॉफी के प्रति कुछ सम्मान दिखाओ…सिर्फ कूल दिखने के लिए अपने पैर इसके ऊपर रख दिए हैं।”
उर्वशी की इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई और सभी मिशेल मार्श की आलोचना कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उर्वशी रौतेला की तारीफ भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग सिक्स! फिर भी नहीं मिले Rinku को 6 रन; क्या है माजरा?
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को बुरी तरह से हरा दिया था। जबकि, भारतीय टीम ने लीग के सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की थी।
उर्वशी का वर्कफ्रंट
उर्वशी रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत ‘गदर 2’ के दमदार अभिनेता सनी देओल के साथ की थी। उन्होंने उनके साथ फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पागलपंती और हेट स्टोरी 4 सहित कई चर्चित फिल्मों में नजर आईं। उनकी सबसे हालिया उपस्थिति तेलुगु फिल्मों वाल्टेयर वीरय्या, एजेंट, ब्रो और स्कंदा में थी। अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘दिल है ग्रे’ और ‘ब्लैक रोज’ शामिल है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
16 mins agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
55 mins agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
2 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
3 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
4 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines