World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। आईसीसी ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होते ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे रॉबिन उथप्पा ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है, जो विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा हैं।
रॉबिन उथप्पा मानते हैं कि जिस तरह से तिलक वर्मा ने डेब्यू टी20 सीरीज में प्रदर्शन किया है, उससे वह विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने के दावेदार बन गए हैं। सिलेक्टर भी उनके नाम पर चर्चा कर सकते हैं। रॉबिन उथप्पा ने तिलक वर्मा की एक खास क्वालिटी का जिक्र भी किया है।
रॉबिन उथप्पा ने बताई तिलक वर्मा की क्वालिटी
रॉबिन उथप्पा ने अपने बयान में कहा ‘चयनकर्ता तिलक के नाम पर चर्चा करेंगे। आप अगर किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में हैं, जो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेले तो फिर तिलक इस कैटेगरी में फिट बैठते हैं। वह बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं। रॉबिन से पहले टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी भी तिलक वर्मा की तारीफ कर चुके हैं।
वेस्टइंडीज दौरे पर तिलक वर्मा का प्रदर्शन
वेस्टइंडीज दौरे पर तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज में कमाल की बैटिंग करते हुए 43.25 की औसत से 173 रन बनाए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए हैं, उन्होंने 5 मैचों में 35 की औसत से 176 रन बनाए हैं।
तिलक वर्मा का क्रिकेट करियर
तिलक वर्मा ने फर्स्ट क्लास के 9 मैचों में 523 रन बनाए हैं। लिस्ट ए के 25 मैचों में 1236 रन बनाए हैं। वहीं टी20 के 52 मुकाबलों में तिलक वर्मा ने 38.80 की औसत से 1591 रन बनाए हैं। तिलक ने आईपीएल 2022 और 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल की बैटिंग की थी। जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
57 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines