Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस का सिक्का इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में उछला है और उन्होंने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है। कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, बुमराह को आराम कराने का फैसला दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के लिए भारी पड़ सकता है। कैसे और क्यों वो आइए आपको समझाते हैं।
पहले ही 0-1 से पीछे टीम इंडिया
पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का आगाज पहले ही अच्छा नहीं हुआ है। हेडिंग्ले में बुमराह के होने के बावजूद टीम को 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। पहले टेस्ट में बुमराह इकलौते ऐसे गेंदबाज नजर आए थे, जो लय में दिखाई दिए थे। बुमराह के ना होने पर टीम का पेस अटैक काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। भगवान ना करें अगर भारतीय टीम को अगर दूसरे टेस्ट में भी हार झेलनी पड़ी, तो सीरीज में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज पहले टेस्ट में ना तो रनों पर लगाम लगाने में सफल हुए थे और ना ही वह विकेट निकाल पा रहे थे। बुमराह के स्थान पर आकाशदीप को मौका दिया गया है, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेले हैं।
दबाव में बिखेर ना जाए युवा पेस अटैक
जसप्रीत बुमराह के ना होने पर टीम इंडिया के पेस अटैक में अनुभव की कमी साफतौर पर नजर आ रही है। आकाशदीप ने अब तक कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा के पास महज 4 टेस्ट खेलने का अनुभव है। सिराज इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 37 टेस्ट मैच खेले हैं। सिराज इस समय लय में नहीं हैं, तो प्रसिद्ध को पहले टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाजों ने निशाने पर लिया था। ऐसे में दबाव भरी परिस्थिति में यह तिकड़ी कहीं बुरी तरह से बिखर ना जाए।
अहम समय पर कौन दिलाएगा विकेट?
जसप्रीत बुमराह वो गेंदबाज हैं, जो जरूरत पड़ने हर बार टीम इंडिया को विकेट दिलाने का काम करते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि बुमराह की गैरमौजूदगी में एजबेस्टन में यह काम भारतीय टीम के लिए कौन करेगा। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कई अच्छी पार्टनरशिप जमाई थीं, जिसके दम पर टीम चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज करने में सफल रही थी। अब अगर एजबेस्टन में यही स्थिति आई, तो टीम इंडिया बुरी तरह से फंस सकती है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
58 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines