Inside Story of RCB Sale: IPL 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम बिक चुकी है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी 100% हिस्सेदारी बेच दी है. लगभग दो दशक से यूबी ग्रुप के स्वामित्व में RCB थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीम रही है और यह फ्रेंचाइजी हर साल करोड़ों का फायदा कराती थी. इसके बावजूद RCB के मालिकों ने टीम लगभग 16 हजार करोड़ में बेचने का चौंकाने वाला फैसला किया. इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है.
अचानक क्यों RCB बेचने का किया फैसला?
जून 2025 में RCB ने सालों के इंतजार के बाद आखिर पहली बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया. उनके लिए यहां से चीजें बदल गईं. इतने साल से RCB अपनी लोकप्रियता के लिए चर्चा में रहती थी लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. पिछले साल आखिर वो चैंपियन बन गए और इसी कारण उनकी वैल्यूएशन बढ़ गई. यह यूनाइटेड स्पिरिट्स के लिए टीम बेचने और बड़ा मुनाफा कमाने का एकदम सही मौका था.
RCB की कीमत थी आकर्षक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड को नुकसान नहीं हो रहा था, जबकि वो हर साल 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रहे थे. हालांकि, टीम को 16,705 करोड़ रुपये में बेचने से चीजें एकदम अलग लेवल पर चली गई हैं. इससे यूनाइटेड स्पिरिट्स न सिर्फ अपने मुख्य ब्रांड में ज्यादा निवेश कर पाएगी, बल्कि उन्होंने अपने सभी शेयरहोल्डर्स को कई गुना मुनाफा कमाकर दिया है.
ये भी पढ़ें:- शेन वॉर्न के पुराने दांव ने परिवार की बदली किस्मत, राजस्थान रॉयल्स में छोटी सी हिस्सेदारी बनी 460 करोड़ का जैकपॉट!
IPL ट्रॉफी जीत के बावजूद विवादों में रहे!
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB की कीमत और वैल्यूएशन में जरूर सुधार आया लेकिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ ने स्थिति खराब कर दी. RCB विवादों में आई और उसका नाम खराब होने लगा. इससे RCB को आगे जाकर करोड़ों का नुकसान हो सकता था. इसी वजह से उनका टीम बेचने का फैसला एकदम सही समय पर लिया गया.
किसने खरीदी RCB?
करीब 16,705 करोड़ रुपये में टीम खरीदना किसी एक निवेशक के लिए बड़ी चुनौती है. RCB को चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं. आर्यमन बिरला को RCB का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें:- कभी 30 लाख में RR का रहे हिस्सा, अब बने 16 हजार करोड़ की RCB के नए ‘बॉस’, जानिए कौन हैं आर्यमन बिरला
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
27 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines