कभी 30 लाख में RR का रहे हिस्सा, अब बने 16 हजार करोड़ की RCB के नए 'बॉस', जानिए कौन हैं आर्यमन बिरला

Who is Aryaman Birla: RCB को नए मालिक मिल चुके हैं. 16 हजार करोड़ रुपये में आदित्य बिरला ग्रुप समेत अन्य निवेशकों ने RCB को खरीदा. आर्यमन बिरला अब RCB के नए चेयरमैन होंगे. उनके बारे में शायद ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा.

RCB aryaman birla
1 / 6

Who is Aryaman Birla: IPL 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिकाना ग्रुप में बड़ा बदलाव हो गया है. कुछ महीनों पहले खबर सामने आई थी कि RCB बिकने वाली है और वो नए निवेशकों की तलाश में है. RCB को आदित्य बिरला ग्रुप समेत चार निवेशकों ने मिलकर 16,705 करोड़ रुपये में खरीदा. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए चेयरमैन आर्यमन बिरला होंगे. एक समय पर वो क्रिकेटर थे और राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. अब वो 16 हजार करोड़ की RCB के नए बॉस होंगे. कई लोगों को शायद उनके बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं होगी.

विज्ञापन

RCB को मिले नए मालिक

RCB को मिले नए मालिक2 / 6

आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप के सत्यन गजवानी, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ग्रुप ने मिलकर RCB की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है. बता दें कि उन्होंने RCB की IPL और WPL दोनों टीमें खरीदी हैं. इसकी कुल कीमत 16,705 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर्स) बताई जा रही है.

विज्ञापन

कौन हैं आर्यमन बिरला?

कौन हैं आर्यमन बिरला?3 / 6

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम के बेटे आर्यमन बिरला हैं. 9 जुलाई 1997 को जन्मे आर्यमन क्रिकेटर रह चुके हैं. वो मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं. उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और 414 रन बनाए. उन्होंने इसी बीच एक शतक और एक अर्धशतक भी जड़ा.

राजस्थान रॉयल्स टीम का थे हिस्सा

राजस्थान रॉयल्स टीम का थे हिस्सा4 / 6

आर्यमन बिरला को साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये देकर खरीदा था. स्क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें उस साल खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने 22 साल की उम्र में ही प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर होने और आदित्य बिरला ग्रुप में जुड़ने का फैसला किया.

विज्ञापन

RCB के बने नए चेयरमैन

RCB के बने नए चेयरमैन5 / 6

एक समय IPL टीम का हिस्सा रहे चुके आर्यमन बिरला अब एक फ्रेंचाइजी के बॉस होंगे. बता दें कि आर्यमन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सह-मालिक होने के साथ नए चेयरमैन भी होंगे. एक क्रिकेटर होने के नाते वो खिलाड़ियों की मानसिकता को अच्छे से समझ सकते हैं. ऐसे में RCB को आर्यमन के जुड़ने से बहुत फायदा मिल सकता है.

RCB का पहला मैच किससे होगा?

RCB का पहला मैच किससे होगा?6 / 6

IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. 28 मार्च 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर सभी फैंस की नजर रहने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन