शेन वॉर्न के पुराने दांव ने परिवार की बदली किस्मत, राजस्थान रॉयल्स में छोटी सी हिस्सेदारी बनी 460 करोड़ का जैकपॉट!

Shane Warne Long Term Investment: राजस्थान रॉयल्स को लगभग 15 हजार करोड़ रुपये में काल सोमानी ने खरीद लिया है. इस बिक्री से शेन वॉर्न के परिवार को करोड़ों का जैकपॉट लगा है.

Shane Warne RR
1 / 6

Shane Warne Long Term Investment: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल चुका है. RR और RCB, दोनों टीमें बिक चुकी हैं और करोड़ों रुपयों में इनकी 100% हिस्सेदारी खरीदी गई है. बता दें कि IPL इतिहास की सबसे सस्ती टीम राजस्थान रॉयल्स अब करीब 15 हजार करोड़ में बिकी है. यूएस के बिजनेसमैन काल सोमानी ने 100% हिस्सेदारी खरीद ली. इससे शेन वॉर्न के परिवार को करोड़ों का जैकपॉट लग गया है.

विज्ञापन

शेन वॉर्न के पास थी राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी

शेन वॉर्न के पास थी राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी2 / 6

शेन वॉर्न 2008 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने. वो सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कप्तान और मेंटर के रूप में टीम से जुड़े थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न ने अपनी इस डील में पैसों के अलावा हर साल खेलने के लिए 0.75% हिस्सेदारी मांगी थी. वॉर्न कुल 4 साल तक RR के लिए खेले और इसी कारण उनके पास टीम की कुल 3% हिस्सेदारी थी.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से शेन वॉर्न के परिवार को हुआ फायदा

राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से शेन वॉर्न के परिवार को हुआ फायदा3 / 6

शेन वॉर्न भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके परिवार को RR की बिक्री से करोड़ों का फायदा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स को 15,290 करोड़ रुपये में खरीदा गया है और वॉर्न की 3% हिस्सेदारी अब 450-460 करोड़ रुपये के करीब हो चुकी है.

IPL 2026 के बाद मिलेगा पैसा

IPL 2026 के बाद मिलेगा पैसा4 / 6

IPL 2026 सीजन के बाद बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और BCCI से अनुमति के बाद पैसों का लेन-देन पूरा होगा. बता दें कि 2008 में मनोज बडाले और अन्य पार्टनर्स ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स को 67 मिलियन डॉलर में खरीदा था और अब इसकी कीमत 1.63 बिलियन डॉलर हो चुकी है.

विज्ञापन

शेन वॉर्न ने RR को बनाया था चैंपियन

शेन वॉर्न ने RR को बनाया था चैंपियन5 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने अपने IPL में अब तक के सफर में एक बार खिताब जीता है. शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में IPL ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित किया था. वो IPL के पहले चैंपियन थे लेकिन इसके बाद अब तक टाइटल नहीं जीत पाए.

2022 में दुनिया को अलविदा कह गए थे शेन वॉर्न

2022 में दुनिया को अलविदा कह गए थे शेन वॉर्न 6 / 6

शेन वॉर्न का निवेश अब उनके परिवार के लिए काम आ रहा है. बता दें कि 4 मार्च 2022 को 52 साल की उम्र में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उस समय वो कोह समुई, थाईलैंड में थे. वॉर्न क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक थे और उस दिन क्रिकेट जगत में मातम पसर गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन