Who is Xara Jetly: पिछले कुछ सालों से वूमेन क्रिकेट की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. जिसके बाद कई फीमेल प्लेयर्स की फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है. इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेटर्स में एलिस पेरी, मेग लैनिंग, लॉरेन बेल, लौरा वोल्वार्ड्ट और स्मृति मंधाना को लेकर फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन कई बार अनकैप्ड प्लेयर्स भी चर्चा में आ जाते हैं. ऐसी ही एक फीमेल प्लेयर हैं जारा जेटली, आइए उनके बारे में डिटेल से जानते हैं.
कौन हैं जारा जेटली?
24 साल की जारा जेटली न्यूजीलैंड की प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं जो अपनी टीम ‘वेलिंग्टन ब्लेज’ के लिए ऑलराउंडर के तौर पर डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलती हैं. वो दाएं-हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं, साथ ही बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जानी जाती हैं. साथ ही विदेशी लीग में वो टोरंटो सिक्सर्स टीम के लिए भी खेल चुकी हैं.
बचपन से क्रिकेट का शौक
जारा जेटली का जन्म 29 अगस्त 2001 को न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन में हुआ था. क्रिकेट का शौक उन्हें बचपन से ही था, हालांकि उन्हें नेटबॉल और फुटबॉल में भी दिलचस्पी थी, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को ही अपने करियर के तौर पर चुन लिया. साल 2020 में ‘क्रिकेट वेलिंग्टन’ ने उन्हें मोस्ट प्रॉमिसिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था. इसके अलावा ‘सुपर स्मैश’ कॉम्पिटिशन में ‘गेम चेंजर अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था.
सोशल मीडिया में पॉपुलर
इंस्टाग्राम पर जारा जेटली के लाखों फॉलोअर्स हैं, उनकी क्यूट चेहरे और मासूमियत भरी स्माइल का हर कोई दीवाना हो जाता है. न्यूजीलैंड की नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए वो लगातार मेहनत कर रही है. अगर इंटरनेशनल गेम में डेब्यू करने का उन्हें मौका मिला तो जाहिर सी बात है उनकी शोहरत में जबरदस्त इजाफा हो जाएगा.
विराट के साथ फोटो क्लिक कराने की चाहत
जारा जेटली भारत के क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली की भी जबरदस्त फैन हैं, उन्होंने एक वीडियो पॉडकास्ट में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मेंस के गेम में, मैं विराट कोहली को बॉलिंग करना चाहती हूं. अगर मैं विराट कोहली के साथ एक फोटो लेकर उसे इंस्टाग्राम पर डाल सकूं, तो वही मेरा टारगेट होगा.’
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines