Who Is G Kamalini: तिरुवनंतपुरम में भारतीय महिला क्रिकेट फैंस को फ्यूचर की एक झलक देखने को मिली, जब 17 साल की जी कमलिनी श्रीलंका के खिलाफ 5वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की जगह प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी करने उतरीं. मेजबान टीम पहले ही सीरीज में 4-0 से आगे थी और क्लीन स्वीप करना चाहती थी, इसलिए ये आखिरी मैच भारत के मैनेजमेंट के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने और नए टैलेंट को मौका देने का एक मौका था. इसी रणनीति के तहत कमलिनी को अपना पहला सीनियर इंटरनेशनल कैप मिला.
तमिलनाडु की उभरती हुई स्टार
20 जुलाई 2008 को मदुरै, तमिलनाडु में जन्मी गुणालन कमलिनी एक बाएं हाथ की विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो अपनी अग्रेसिव स्ट्रोक-मेकिंग और प्रेशर में शांत रहने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने सबसे पहले घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 सर्किट में शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियां बटोरीं, जहां वो टॉप रन बनाने वालों में से एक थीं और तमिलनाडु की अंडर-19 टीम की कामयाबियों में उनका अहम रोल था.
यह भी पढ़ें- कोमा में पहुंचे ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप दिलाने और 67 टेस्ट खेलने वाले ये दिग्गज, मौत से जिंदगी की लड़ रहे हैं जंग
WPL में मिले 1.6 करोड़
टॉप ऑर्डर में कंट्रोल्ड पावर और टाइमिंग के साथ बल्लेबाजी करने की उनकी काबीलियत ने उन्हें जल्द ही भारत के यंग टैलेंट में शामिल कर दिया. कमलिनी के करियर में वूमेन प्रीमियर लीग 2025 के दौरान एक और बड़ी छलांग लगी, जहां वो सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली युवा खिलाड़ियों में से एक बन गईं, और मुंबई इंडियंस वुमेन ने उन्हें 1.6 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा, जो किसी यंग अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा कीमतों में से एक है.
कप्तान हरमनप्रीत ने सौंपा कैप
टॉस के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग 11 में चेंज को कंफर्म करते हुए कहा, ‘हां, आज हमारी टीम में 2 बदलाव हैं. स्मृति और रेणुका को आराम दिया गया है. कमलिनी डेब्यू करने जा रही हैं, और स्नेह राणा वापस आ गई हैं.’ हालांकि कमलिनी ने अपने डेब्यू मैच में 12 गेंदों पर 2 चौंकों की मदद से 12 रन ही बनाए, लेकिन ये अभी शुरुआत ही है, आने वाले दिनों में शायद हम उनकी पावर हिटिंग जरूर देख पाएंगे.
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
14 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
27 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines