हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE Streaming

England vs India Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. टाइम जोन में फर्क होने के कारण भारत में मैच देरी से शुरू होगा. आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कितने बजे शुरू होने वाला है.

विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा मैच? (Image: AI Generated)

England vs India Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. 1 जुलाई यानी आज दोनों टीमों के बीच पहला T20I मैच खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जीत दर्ज करके शानदार वापसी करना चाहेगी. चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने जा रहा यह मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है. भारत में आमतौर पर मैच शाम 7 बजे शुरू हो जाते हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच देरी से शुरू होगा.

कब शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच मैच?

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और दोनों देशों के टाइम जोन में काफी ज्यादा फर्क है. इसी वजह से मैच टाइमिंग में बड़ा अंतर आता है. भारत और इंग्लैंड के बीच यूनाइटेड किंगडम के लोकल समय अनुसार शाम 5:30 बजे मैच शुरू होगा. समयानुसार यह मुकाबला रात 10:00 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया के फैंस को मैच का आनंद लेने के लिए देर रात तक जागना पड़ेगा.

कहां देख पाएंगे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का पहला मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या वैभव सूर्यवंशी का होने जा रहा है डेब्यू? ENG vs IND 1st T20I मैच से पहले खुद दिया बड़ा हिंट

पहले T20I के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड ने पहले T20I के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. जोफ्रा आर्चर पहले मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. गेंदबाजी में ल्यूक वुड और लियाम डॉसन पर जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार मौका दिया जा सकता है. वो संजू सैमसन की जगह खेल सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग 11 में वापस आ सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें:- क्या रद्द हो जाएगा ENG vs IND पहला T20I मैच? बारिश ने बढ़ाई टेंशन! देखें कैसा है मौसम का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola