क्या वैभव सूर्यवंशी का होने जा रहा है डेब्यू? ENG vs IND 1st T20I मैच से पहले खुद दिया बड़ा हिंट
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को फैंस इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में डेब्यू करते देखना चाहते हैं. अब सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले अपने डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा हिंट दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम में शामिल किया गया था. आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने खुद अपने डेब्यू को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09 and AI Generated)
वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा हिंट
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच से पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की. वैभव ने इसी बीच कैप्शन में 'ग्रेटफुल' शब्द का उपयोग किया. मैच से ठीक पहले वैभव द्वारा फैंस का आभार व्यक्त करना संकेत दे रहा है कि उनका टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का सपना सच हो सकता है. (Image: Instagram Screenshot)
वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस सेशन में मचाई धूम
3 / 6वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अभ्यास सत्र में शानदार बल्लेबाजी की. कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी नेट्स में बड़े-बड़े शॉट लगा रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि वो बेहतरीन फॉर्म में हैं. (Image: IANS)
वैभव के डेब्यू पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
4 / 6मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ कर दिया कि टीम में जो खिलाड़ी पहले से हैं, उन पर विश्वास जताना जरूरी है. श्रेयस के बयान से पता चल रहा है कि वैभव के खेलने को लेकर अभी कुछ तय नहीं है. (Image: AI Generated)
वैभव खेले, तो कौन बैठेगा बाहर?
5 / 6अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में एक अर्धशतक जड़ा था, वहीं संजू सैमसन मात्र 5 रन बना पाए थे. अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने का प्लान है, तो संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. (Image: AI Generated)
स्टार गेंदबाज की भी होगी वापसी!
6 / 6वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक और बदलाव हो सकता है. वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे. अब उनकी भी वापसी संभव है. (Image: Instagram/chakaravarthyvarun)