क्या रद्द हो जाएगा ENG vs IND पहला T20I मैच? बारिश ने बढ़ाई टेंशन! देखें कैसा है मौसम का हाल

ENG vs IND Weather Report: भारतीय टीम का अगला T20I मैच इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रहा है. दोनों टीमें चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भिड़ने जा रही हैं. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

shreyas iyer (2)
1 / 6

ENG vs IND Weather Report: इंग्लैंड और भारत के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया शानदार तरीके से वापसी करना चाहेगी. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज कर वह मोमेंटम हासिल करने के इरादे से उतरेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. इसी वजह से मुकाबले के रद्द होने की संभावना बहुत अधिक हो गई है. आइए जानते हैं कि ENG vs IND मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कहां हो रहा है ENG vs IND मैच?

कहां हो रहा है ENG vs IND मैच?2 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में मैच होने जा रहा है. भारतीय समय अनुसार यह मैच रात 10 बजे शुरू होगा. रिवरसाइड ग्राउंड पर अब तक टीम इंडिया ने कोई T20I मैच नहीं खेला है. उनके लिए भी यहां नया अनुभव होगा. (Image: Instagram/Indiancricketteam)

विज्ञापन

ENG vs IND मैच में है बारिश की संभावना

ENG vs IND मैच में है बारिश की संभावना3 / 6

AccWeather की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड और भारत के बीच मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी. मौसम की रिपोर्ट साफ तौर पर दर्शा रही है कि चेस्टर-ले-स्ट्रीट में मैच के दौरान बारिश की संभावना 61% है और 1.5 मिलीमीटर बरसात होने की संभावना है. (Image: Twitter/X)

कितना रहेगा तापमान?

कितना रहेगा तापमान?4 / 6

रिपोर्ट में बताया गया है कि चेस्टर-ले-स्ट्रीट में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इसके अलावा ठंडी हवा चलने का भी अनुमान है, जिससे तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस भी हो सकता है. (Image: Instagram/englandcricket)

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को होगा फायदा

तेज गेंदबाजों को होगा फायदा5 / 6

इंग्लैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को अमूमन फायदा होता है. तेज हवा और बादल छाए रहने से गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है. बल्लेबाजों के लिए पहला T20I मैच आसान नहीं रहने वाला है. (Image: Instagram/jofraarcher)

मैच के बाद भी बारिश की संभावना है

मैच के बाद भी बारिश की संभावना है6 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच पहले T20I मैच के बाद भी चेस्टर-ले-स्ट्रीट में बारिश की संभावना 60% है. बताया जा रहा है कि लगभग 0.9 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. इसका सीधा अर्थ है कि मैच के दौरान भी मौसम खराब रह सकता है और इस पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.  (X@/csu09sue)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन