हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए. भारत की ओर से केएल राहुल ने शतक जमाया, जबकि वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन
IND vs WI/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक जमाया. इन 3 खिलाड़ियों के दमपर भारत ने विशाल स्कोर बनाया था. हालांकि वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से हरा दिया.

केएल राहुल के दम पर भारत ने बनाए 351 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने निराश किया और 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि गिल ने इस सीरीज के पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में दोहरा शतक जमाया था. इसके बाद विराट कोहली ने भी निराश किया. वह बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने टीम के लिए शतकीय साझेदारी की.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा गायकवाड़ के बल्ले से 69 गेंदों में 57 रन निकले. रोहित के आउट होने के बाद मोर्चा केएल राहुल ने संभाला. उन्होंने 87 गेंदों में 129 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे. वहीं, नमनधीर ने भी 21 गेंदों में 30 रन बनाए. भारत ने इस तरह 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवर में 62 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा कीमो पोल को 2 सफलता मिली, जबकि गुडाकेश मोती ने भी एक विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज को भी खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमाया. वहीं, अमीर जांगू ने भी 56 गेंदों में 67 रन बनाए. हालांकि वह रन आउट हो गए. शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से 25 गेंदों में 24 रन निकले, जबकि कीमो पॉल ने 35 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली.

होप ने 143 गेंदों में 162 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली और जीत में अहम योगदान प्ले किया. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार कुलदीप यादव और नमनधीर को 1-1 सफलता मिली. वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में ही 352 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola