Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

विराट कोहली और यंग नेट बॉलर्स की बातचीत का वीडियो वायरल, स्टार बैटर ने जूनियर को दिया ये खास तोहफा

Virat Kohli Gifts autographs ball for Vadodara net boweler: विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से पहले शहर के लोकर नेट बॉलर को गेंद साइन करके दिया. साथ ही उनके बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Jan 11, 2026 11:53

Virat Kohli Viral Talk With Net Bowler: विराट कोहली का भारतीय क्रिकेट कैंप पर असर अक्सर बाउंड्री लाइन से बहुत आगे तक होता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे मैच से एक दिन पहले वडोदरा में हुए भारत के ट्रेनिंग शेशन का एक पल उस शांत लीडरशिप की झलक पेश करता है. कोहली का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो कुछ जूनियर्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बॉल साइन करके दी

कोटांबी स्टेडियम में नेट सेशन के बाद, विराट कोहली को एक लोकल नेट बॉलर के साथ शॉर्ट लेकिन बेहत एनकरेजिंग बातचीत करते देखा गया. उसके बाद किंग कोहली ने स्थानीय खिलाड़ी लिए एक क्रिकेट बॉल पर साइन किया. ये बातचीत वीडियो में कैप्चर की गई और तब से वायरल हो रही है. और इसकी सिंपलीसिटी और गर्मजोशी फैंस की तरफ से काफी पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---

जबरदस्त फॉर्म में कोहली

विराट कोहली इस वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म के साथ आए हैं, क्योंकि उन्हें हाल ही में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था. 3 मैचों में उन्होंने 151 के बेहतरीन औसत से 302 रन बनाए, इस रन के साथ वो आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘नन्हें विराट’ से मिलकर किंग कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, फोटो देख आ जाएगी स्टार क्रिकेटर के बचपन की याद

डोमिस्टिक में भी दिखाया दम

कोहली का शानदार फॉर्म डोमेस्टिक क्रिकेट में भी जारी रहा, जब 2025 के आखिर में वो 15 साल में पहली बार घरेलू क्रिकेट में लौटे और विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ खेले. आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 और गुजरात के खिलाफ 77 रन ने फैंस का एक बार फिर दिल जीत लिया.

टीम इंडिया के सभी मुकाबले

वडोदरा में पहले मैच के बाद, वनडे सीरीज गुजरात में ही रहेगी, जिसमें राजकोट 14 जनवरी को दूसरे मैच की मेजबानी करेगा. आखिरी वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा, जिसके बाद ये टूर टी20 फॉर्मेट में बदल जाएगा. नागपुर और रायपुर क्रमशः 21 और 23 जनवरी को पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेज़बानी करेंगे. टी20 सीरीज़ का दूसरा हाफ टीमों को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाएगा, जिसमें मैच गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी), और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होने हैं.

First published on: Jan 11, 2026 11:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.