'नन्हें विराट' से मिलकर किंग कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, फोटो देख आ जाएगी स्टार क्रिकेटर के बचपन की याद

Virat Kohli Meets His Childhood Duplicate: विराट कोहली वैसे तो कई वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें स्टार बैटर अपनी बचपन की तस्वीर से मिलते-जुलते बच्चे से मुलाकात कर रहे हैं. ये मोमेंट हमेशा के लिए यादगार बन गया.

Virat Kohli Child Lookalike

Virat Kohli Meets His Childhood Lookalike: विराट कोहली की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ की तैयारी के दौरान एक दिल छू लेने वाला पल आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वडोदरा में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान, भारत के स्टार क्रिकेटर ने यंग फैंस से मिलने और ऑटोग्राफ देने के लिए समय निकाला. बच्चों के ग्रुप में एक बच्चा दिखा जिसकी शक्ल-सूरत में बचपन वाले कोहली से काफी मिलती-जुलती है. इस वजह से फैंस का अटेंशन उनकी तरफ गया.

विज्ञापन

स्माइल रोक नहीं पाए कोहली

ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरों में कोहली बच्चों के साथ बातचीत करते हुए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जो इस इत्तेफाक को देख काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत इस समानता को पहचान लिया और फोटो को बड़े पैमाने पर शेयर करना शुरू कर दिया, और उस लड़के को ‘मिनी कोहली’ कहने लगे. कई यूजर्स ने बच्चे की तुलना कोहली की बचपन की तस्वीरों से की, जिससे भारतीय बल्लेबाज के बारे में चल रही चर्चा में पुरानी यादों का तड़का लग गया.

विज्ञापन

साल का पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे कोहली

ये वायरल मोमेंट ऐसे वक्त में आया है जब कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल से पहले रिलैक्स और कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं. वो इस हफ्ते की शुरुआत में वडोदरा पहुंचे, ये शहर 15 साल में पहली बार पुरुषों के वनडे मैच की मेजबानी करने वाला है. कोहली का एयरपोर्ट पर फैंस ने स्वागत किया और टीम में शामिल होने के तुरंत बाद सीधे ट्रेनिंग के लिए चले गए.

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 3 वनडे मैच खेलने वाली हैं, सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में होगा, इसके बाद 14 जनवरी को राजकोट और 18 जनवरी को इंदौर में मैच होंगे. वनडे के बाद, दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज में भी आमने-सामने होंगी. कोहली ‘ब्लैककैप्स’ के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए एक्साइटेड होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ