हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कोहली ने शुरू की इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट वापसी की तैयारी, लंदन से ‘किंग’ की वायरल हुई तस्वीरें

विराट कोहली इस समय क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं। हालांकि, वो वापसी करने के लिए तैयार हो रहे हैं। उनकी लंदन से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आना लगभग तय है।

विज्ञापन
विराट कोहली की फोटो आई सामने

Virat Kohli Spotted Training: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस समय एक्शन से दूर हैं। हालांकि, समय-समय पर उनकी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं। अब लंदन से उनकी ट्रेनिंग से जुड़ी फोटो वायरल हो रही है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस सेशन के बाद उनकी फोटो आई है, जिसमें वो फैंस से बातचीत करते हुए दिखाई दिए।

विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए कर रहे हैं तैयारी

विराट कोहली की हाल के समय में ट्रेनिंग से जुड़ी कई तस्वीरें रिलीज हुई है। अब उनकी लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर की फोटो सामने आई है। लंदन में कोहली अपने परिवार के साथ रहते हैं और वो खाली समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी में जुट चुके हैं। बता दें कि अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज है। इसमें विराट का खेलना तय है और ऐसे में शायद वो इसी श्रृंखला के लिए रेडी हो रहे हैं।

कुछ समय पहले भी नेट्स में दिखाई दिए थे विराट

विराट कोहली कुछ समय पहले गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमिन के साथ ट्रेनिंग सेशन में दिखाई दिए थे। कोहली ने खुद इसकी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इसी बीच कोहली ने नईम को मैसेज देते हुए धन्यवाद भी कहा था। कोहली आखिरी बार IPL 2025 फाइनल में नजर आए थे, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली थी। इसके बाद से कोहली पूरी तरह क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। इसी बीच दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 अंतराष्ट्रीय मैच देखने को मिलेंगे। विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में वो सिर्फ वनडे सीरीज का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। नीचे वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल दिया गया है:

तारीख मैच स्थान
19 अक्टूबर 2025पहला ODIपर्थ स्टेडियम, पर्थ
23 अक्टूबर 2025दूसरा ODIएडिलेड ओवल, एडिलेड
25 अक्टूबर 2025तीसरा ODIसिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

ये भी पढ़ें:- एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेल सकती है टीम इंडिया, Dream11 से रद्द होने की कगार पर BCCI का करार!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola