Virat Kohli Century: ‘शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम, आंधी से कह दो औकात में रहे’. यह लाइनें विराट कोहली पर एकदम फिट बैठती हैं. रांची में कोहराम मचाने के बाद किंग कोहली ने अब रायपुर में भी धमाकेदार शतक ठोक डाला है. रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे विराट ने एक बार फिर अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. कोहली ने प्रोटियाज टीम के बॉलिंग अटैक की जमकर खबर ली और सिर्फ 90 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक पूरा किया.
किंग कोहली का बैट टू बैक शतक
रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे. कोहली ने अपना खाता ही सिक्स के साथ खोला. इसके बाद तो विराट ने रायपुर में चौके-छक्कों की बरसात सी कर डाली. फिफ्टी पूरी करने के बाद तो कोहली ने अपने गेयर बदला और प्रोटियाज टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं.
विराट ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक सिर्फ 90 गेंदों में पूरा किया. सेंचुरी तक पहुंचने के लिए कोहली ने 7 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने ऋतुराज गायकवाड़ संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप भी जमाई.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका पहला वनडे शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाया तहलका
रांची में जमाया था रंग
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था. रांची में कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी जमाते हुए खूब महफिल लूटी थी. 120 गेंदों की अपनी पारी में किंग कोहली ने 135 रन ठोके थे. कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स निकले थे. विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. रांची में उन्होंने 52वां वनडे शतक जमाते हुए इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था.
ऋतुराज ने भी जड़ा शतक
ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला भी दूसरे वनडे मुकाबले में खूब चला. नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में 105 रनों की धांसू पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान ऋतुराज ने 12 चौके और 2 सिक्स जमाए. ऋतुराज के बल्ले से निकला यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी रहा.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines