ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका पहला वनडे शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाया तहलका

Ruturaj Gaikwad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जा रहा है. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धांसू शतक अपने नाम किया.

गायकवाड़ का पहला वनडे शतक

गायकवाड़ का पहला वनडे शतक

Ruturaj Gaikwad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में ही आउट हो गए. इसके बाद मोर्चा विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला. गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

गायकवाड़ का पहला शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेलकर तलहका मचाया. उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा. गायकवाड़ इससे पहले टी-20 में भारत के लिए शानदार शतक जमा चुके हैं. उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और धमाल मचा दिया.

विज्ञापन

शतक के बाद गायकवाड़ ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 83 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए.

मार्को यानसेन ने उन्हें चलता किया. इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने निराशाजनक पारी खेली थी. उन्होंने केवल 8 रन बनाए थे. इससे पहले गायकवाड़ ने भारत के लिए 7 वनडे खेले थे. लेकिन वह एक भी शतक नहीं जमा पाए थे. लेकिन 8वें वनडे में उन्होंने अपना पहला वनडे शतक जमाया. हालांकि वह टी2-20 में भारत के लिए शतक जमा चुके हैं.

विज्ञापन

गायकवाड़ भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. यूसुफ पठान ने साल 2011 में भारत के लिए सबसे तेज 68 गेंदों में वनडे में शतक ठोका था.

विज्ञापन

मजबूत स्थिति में भारत

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना चुकी है. विराट कोहली 88 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन बना चुके हैं. जबकि रोहित शर्मा ने 8 गेंदों में 14 और यशस्वी जायसवाल ने 38 गेंदों में 22 रन बनाए. केएल राहुल कोहली का साथ दे रहे हैं और वह 5 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ