हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: आलोचकों को Virat Kohli का एक और मुंहतोड़ जवाब! रांची में जमाया धमाकेदार शतक, रच डाला इतिहास

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने रांची के मैदान पर अपनी धमाकेदार पारी से जमकर महफिल लूटी. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही इतिहास रच डाला है. कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने प्रोटियाज टीम के बॉलिंग अटैक की जमकर खबर ली.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Century IND vs SA: रांची के मैदान पर किंग कोहली का विराट अवतार देखने को मिला है. विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया. इस सेंचुरी के साथ ही विराट एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. कोहली ने साउथ अफ्रीका के मजबूत बॉलिंग अटैक की जमकर खबर ली.

विराट शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. कोहली ने सिक्स लगाते हुए अपने एकदिवसीय करियर की 76वीं हाफ सेंचुरी पूरी की. कोहली के आगे विपक्षी टीम के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए. उन्होंने रोहित शर्मा संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी जमाई.

कोहली का गरजा बल्ला

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाने के बाद चलते बने. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला और प्रोटियाज टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. कोहली शुरुआत से ही गजब की लय में दिखाई दिए और विराट ने एक के बाद एक कमाल के शॉट्स लगाए. रोहित के साथ मिलकर कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन जमाए. विराट ने अपनी फिफ्टी 47 गेंदों में पूरी की. अर्धशतक जमाने के बाद कोहली ने अपना विकराल रूप दिखाया और 102 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी पूरी की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ये नहीं देखा तो क्या देखा! डेवाल्ड ब्रेविस बने ‘सुपरमैन’, लपका रुतुराज का धांसू कैच, VIDEO वायरल

रांची में रचा इतिहास

विराट कोहली ने रांची में शतक जमाने के साथ ही इतिहास रच डाला है. कोहली एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने वनडे में अपना 52वां शतक पूरा किया. कोहली ने इस मामले में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया है. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हैं. खबर लिखे जाने तक कोहली क्रीज पर बरकरार हैं और 115 गेंदों में 133 रन ठोक चुके हैं. विराट के बल्ले से अब तक 11 चौके और 7 सिक्स निकल चुके हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola