IND vs SA: ये नहीं देखा तो क्या देखा! डेवाल्ड ब्रेविस बने 'सुपरमैन', लपका रुतुराज का धांसू कैच, VIDEO वायरल

Dewald Brevis Incredible Catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच चल रहा है. डेवाल्ड ब्रेविस ने इसी बीच अपनी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया. उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ का असंभव सा कैच पकड़ा और ये देखकर सभी हैरान रह गए. विराट कोहली का भी इस कैच पर रिएक्शन सभी के सामने आ रहा है.

Dewald Brevis Incredible Catch

डेवाल्ड ब्रेविस का शानदार कैच

Dewald Brevis Incredible Catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. रुतुराज गायकवाड़ की 712 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. वो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और उन्होंने शुरुआत में थोड़ा समय लिया. जब रुतुराज शॉट लगाने गए, तो उनकी किस्मत खराब रही. डेवाल्ड ब्रेविस ने सुपरमैन की तरह उड़ते हुए एक धांसू सा कैच लपका. गायकवाड़ के लिए टीम इंडिया में रिटर्न भूलने लायक साबित हुआ.

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस ने लपका तगड़ा कैच

पारी के 27वें ओवर में ओटनील बार्टमैन की गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने कट शॉट लगाया. उनकी किस्मत खराब रही और पॉइंट पर खड़े डेवाल्ड ब्रेविस ने हवा में उड़ते हुए असंभव सा कैच पकड़ लिया. ये देखकर फैंस भी हैरान रह गए और कमेंटेटर्स ने साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. रुतुराज की 14 गेंदों में 8 रन की पारी का अंत हो गया. आप नीचे ब्रेविस के कैच की वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

ब्रेविस के कैच पर कोहली का रिएक्शन वायरल

डेवाल्ड ब्रेविस के सुपरमैन कैच पर विराट कोहली का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है. रुतुराज गायकवाड़ के साथ वो नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे. जब रुतुराज का कैच पकड़ा गया, तो विराट कोहली का मुंह भी खुला रह गया. साफ तौर पर विराट भी साउथ अफ्रीका के इस प्लेयर की फील्डिंग देख चौंक गए.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने जड़ा जोरदार अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में हासिल की अपनी शानदार फॉर्म को रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखा. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ तगड़ी पार्टनरशिप की. रोहित ने 51 गेंदों में 55 रन बनाए. इसी बीच उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. मार्को यानसेन की गेंद पर हिटमैन LBW आउट हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ