IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया। ये विराट कोहली की अंतर्राष्टीय क्रिकेट की 75वीं सेंचुरी थी। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
Virat Kohli ने सचिन को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की सचिन तेंदुलकर से हमेशा तुलना की जाती रही है। कोहली लगातार सचिन के कई रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं ऐसे में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने एक बार फिर से ऐसा ही किया। विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय किकेट में 75 सेंचुरी जड़ने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इसी के साथ इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 75 शतक जड़े हैं। जिसमें सबसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था जिन्होंने 566 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं विराट कोहली ने ये रिकॉर्ड 552 पारियों में ही हासिल कर ली है। इसके साथ ही वह सबसे तेज 75 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं वे 560 से कम पारियों में ये पाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Most Centuries in International Cricket: सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर – 100 शतक
2. विराट कोहली- 75 शतक
3. रिकी पोंटिंग – 71 शतक
4. कुमार संगकारा – 63 शतक
5. जैक कालिस – 62 शतक
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli ने शतक लगाने के बाद चूमा गले में पहना लॉकेट, जानिए यह बड़ा सीक्रेट
विराट कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए 108 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। कोहली ने 48 के एवरेज के साथ 8328 रन बना लिए हैं और इसमें 28 शतक, सात दोहरे शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने इस दौरान टेस्ट में 931 चौके और 24 छक्के भी जड़ दिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
5 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
6 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
43 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines