---विज्ञापन---

विराट कोहली ने आंखों पर बांधी पट्टी, मिल गया बड़ा सरप्राइज

नई दिल्ली: हाल ही विराट कोहली मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ रॉक पेपर सिजर्स खेलते नजर आए थे। उन्हें ऐसा करते देख फैंस खुश हो गए थे। अब उन्होंने एक ऐसा खेल खेला कि साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए। दरअसल, 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मैच […]

नई दिल्ली: हाल ही विराट कोहली मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ रॉक पेपर सिजर्स खेलते नजर आए थे। उन्हें ऐसा करते देख फैंस खुश हो गए थे। अब उन्होंने एक ऐसा खेल खेला कि साथी खिलाड़ी भी दंग रह गए। दरअसल, 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मैच पहले कोहली को मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक के साथ मजेदार खेल खेलते देखा गया।

विराट कोहली के सामने आए सुनील छेत्री 

विराट कोहली को आंखों पर पट्टी बांधकर खिलाड़ियों को पहचाने की चुनौती दी गई। हालांकि उन्होंने आरसीबी टीम के साथियों को वॉच और बीयर्ड के साथ आसानी से पहचान लिया, लेकिन इस दौरान उन्हें एक ऐसा सरप्राइज मिला कि वे खुद भी हैरान रह गए। दरअसल, डु प्लेसिस के बाद कोहली के सामने अचानक स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री आ गए। कोहली ने फुटबॉलर के बालों और हाथ को छुआ और उनकी हाइट चैक करने लगे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – ‘माही भाई का बल्ला थामना एक अलग अहसास था’, CSK के बैटर ने सुनाई इमोशनल कहानी

कोहली को उन्हें पहचानने में काफी दिक्कत हुई क्योंकि इतनी कम हाइट का कोई खिलाड़ी आरसीबी में नहीं है। बाद में कोहली को छेत्री के बारे में हिंट दिया गया तो उन्होंने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद कोहली ने छेत्री से गर्मजोशी से मिलते हुए उन्हें गले लगा लिया। कोहली ने इस दौरान दिग्गज फुटबॉलर को आरसीबी को 11 नंबर की जर्सी भी गिफ्ट की।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – ‘टीम इंडिया में पंत की जगह लेने का हकदार है ये खिलाड़ी’, केविन पीटरसन का बड़ा बयान

ग्रीन जर्सी में उतरेगी आरसीबी 

आईपीएल में CSK से हारने के बाद RCB ने अच्छी वापसी की और मोहाली में PBKS को हराया। आरसीबी अब आरआर के खिलाफ जीत की गति को बनाए रखने के लिए उतरेगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का यह पांचवां मैच होगा। आरआर के खिलाफ खेल आरसीबी के लिए भी खास होगा क्योंकि वे ‘गो ग्रीन’ का समर्थन करने के लिए हरी जर्सी में खेलेंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: Apr 22, 2023 06:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola