Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले पत्नी अनुष्का के साथ फिर प्रेमानंद जी के दरबार में पहुंचे विराट कोहली, 1 घंटे तक हाथ जोड़कर सुना सत्संग

Virat Kohli Anushka Sharma visit Premanand Maharaj: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे. दोनों इस दौरान भक्ति भाव में नजर आए और एक घंटे तक बैठकर सत्संग सुना. मंगलवार की सुबह को प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे. पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 17, 2026 15:12

Virat Kohli Anushka Sharma visit Premanand Maharaj: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर से वृंदावन पहुंचे हैं. अपनी पत्नी अनुष्का के साथ उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे. मंगलवार की सुबह 6 बजे वो प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. विराट और अनुष्का दोनों ने ही शांति से बैठकर 1 घंटे तक सत्संग सुना और भक्ति भाव में नजर आए. इसी के साथ वापस लौटते हुए उनकी गाड़ी केली कुंज आश्रम के बाहर जाम में फंसी हुई भी नजर आई. इस दौरान उन्हें देखने के लिए भीड़ भी उमड़ती हुई दिखी.

3 साल में चौथी बार पहुंचे 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी प्रेमानंद महाराज के पास बीते 3 साल में चौथी बार पहुंची है. आखिरी बार 2 महीने पहले ही ये जोड़ा प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा था. प्रेमानंद महाराज के लिए इन दोनों की श्रद्धा बहुत ही ज्यादा नजर आती है. हर बार दोनों महाराज जी से एकांत मुलाकात भी करते हैं और उनके प्रवचन भी सुनते हैं. फिलहाल टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में विश्व कप खेल रही है और विराट अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. 

आईपीएल में खेलते नजर आएंगे किंग कोहली

विराट कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे. अब मार्च में वो आईपीएल खेलने के लिए उतरेंगे. उनकी टीम आरसीबी ने पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में 17 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया था. क्रिकेट में उनकी फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वो आईपीएल में भी गेंदबाजों की क्लास लगाएंगे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार 26 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 World Cup में 19 साल के इस बल्लेबाज का तहलका, महज इतनी गेंदों में शतक ठोक रच डाला इतिहास

First published on: Feb 17, 2026 02:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.