हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs IND: बिना बैटिंग किए सिडनी में Virat Kohli ने तोड़ा स्मिथ-एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड, जयवर्धने भी छूटे पीछे

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने सिडनी के मैदान पर एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. किंग कोहली ने खास मामले में स्टीव स्मिथ और एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है. पहले दो वनडे में विराट बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे.

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Catch Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 236 रन बनाकर ऑलआउट हुई. विराट कोहली ने बिना बैटिंग के लिए उतरे ही स्टीव स्मिथ और एलन बॉर्डर का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है. इसके साथ ही महेला जयवर्धने को भी विराट ने पीछे छोड़ दिया है. कोहली का बल्ला पहले दो मैचों में पूरी तरह से खामोश रहा और वह दोनों ही मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

विराट कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

दरअसल, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक कैच लपकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. दरअसल, कंगारू पारी के 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ किंग कोहली ने जोरदार शॉट लगाया, लेकिन स्क्वायर लेग पर खड़े विराट ने गोली की रफ्तार से आती गेंद को लपक लिया. इस शानदार कैच को पकड़ने के साथ ही विराट ने बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: बीच मैच में आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 77वां कैच लपका, जो विकेटकीपर को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टीम के खिलाफ पकड़े गए सबसे ज्यादा कैच भी हैं. उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 76 कैच लपके हैं, जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेला जयवर्धने का नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 72 कैच पकड़े.

हर्षित ने बरपाया कहर

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 236 रन बनाकर ऑलआउट हुई. भारतीय टीम की ओर से हर्षित राणा ने कहर बरपाते हुए 8.4 ओवर के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 56 रन मैट रेंशॉ के बल्ले से आए, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 41 और मैथ्यू शॉर्ट ने 30 रनों का योगदान दिया. पहले दो वनडे मैच हारने के साथ ही टीम इंडिया सीरीज गंवा चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम के साथ सिडनी में जीत दर्ज करते हुए साख बचाने का बढ़िया मौका है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola