Venkatesh Iyer gets engaged: भारतीय टीम के बाएं हाथ के युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर आज सगाी के बंधन में बंध गए है। बात दें, उन्होंने आज श्रुति रघुनाथन के साथ सगाई की है। अपनी सगाई की जानकारी वेंकटेश अय्यर ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा की। शेयर की गई तस्वीरों में वेंकटेश और श्रुति दोनों सगाई के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं। अब दोनों को फैंस और दोस्तों द्वारा शुभकामनाएं भी मिल रही है।
बता दें, श्रुति रघुनाथन ने पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बी.कॉम और निफ्ट, भारत से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल कर रखी है। वर्तमान में वह बेंगलुरु, कर्नाटक में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में एक मर्चेंडाइज प्लानर के रूप में कार्यरत हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में वेंकटेश ने लिखा कि जिंदगी के अगले चेप्टर की ओर #engaged तस्वीरों में वेंकटेश हल्का ग्रीन कलर का कुर्ता और श्रुति पर्पल कलर की साड़ी पहने दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS : युजवेंद्र चहल बाहर, संजू सैमसन को मौका नहीं और सूर्यकुमार को कप्तानी.. नई टीम पर उठ रहे सवाल
बता दें, वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया के लिए 2 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके है। उनको पिछले साल ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था। बल्लेबाजी के साथ-साथ वेंकटेश गेंदबाजी भी करते है। दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में उनके बल्ले से 24 रन ही निकले है। इसके अलावा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 133 रन बनाए है इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी इपने नाम किए है। हाला ही में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अय्यर ने मध्य प्रदेश की तरफ से कमाल का प्रदर्शन किया था।
आईपीएल में मचाते है धमाल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते है। आईपीएल में अभी तक अय्यर ने 36 मुकाबले खेले है। जिसमे उन्होंने 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 956 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और एक शतक निकला है।
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
30 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines