Vaibhav Suryavanshi Debut Ranji Trophy 12 Years Old: बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने रणजी ट्रॉफी में महज 12 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया है। वैभव अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वैभव ने मुंबई के खिलाफ बिहार की तरफ से 12 साल 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया। डेब्यू करने के साथ ही अब वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वैभव की उम्र को लेकर कई पुराने वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, कई ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं जिनमें उनकी उम्र को फर्जी बताया जा रहा है।
क्या सच में वैभव की उम्र है फर्जी?
सोशल मीडिया पर वैभव की उम्र को लेकर बहुत सारी पोस्ट शेयर की जा रही हैं। इसके अलावा वैभव का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैभव को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उनकी उम्र सितंबर 2023 में 14 साल हो जाएगी। हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और वैभव की असल उम्र सच में फ्रजी है ये कोई नहीं जानता है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार वैभव सूर्यवंशी की उम्र 12 साल 284 दिन है।
वैभव ने अंडर-19 बी टीम का किया नेतृत्व
साल 2023 में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 बी टीम की कमान संभाली थी। जिसके बाद कहीं न कहीं ये साफ हो रहा है कि बीसीसीआई के हिसाब से वैभव के दस्तावेज सही होंगे। तभी उनको अंडर-19 बी टीम की कमान सौंपी गई थी। इस सीरीज में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी था। इस सीरीज में इंग्लैंड और बांग्लादेश की अंडर-19 बी टीमों ने भी हिस्सा लिया था।
ये भी पढ़ें:- Kapil Dev Birthday: जब कपिल देव ने दाउद इब्राहिम को भारतीय ड्रेसिंग रूम से निकाला था बाहर, क्या था मामला
वैभव को वीनू माकंड ट्रॉफी 2022-23 के लिए बिहार की अंडर-19 बी टीम में चुना गया था। इस टूर्नामेंट के दौरान वैभव ने बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बनाए थे, जिसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हुए थे। हालांकि अभी वैभव को भारत की अंडर-19 टीम में मौका नहीं मिला है लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू कर लिया है। अब उम्मीद है कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके वैभव भारत की अंडर-19 टीम में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines