Vaibhav Sooryavanshi: 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से युवा वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में रहे हैं. आईपीएल में उन्होंन अपने बल्ले से गदर मचाया. इसके बाद उन्हें तोहफा भी दिया गया. उनकी भारतीय टी20 टीम में एंट्री हुई. जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू किया. अभी तक वो आठ मुकाबले खेल चुके हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि भारतीय सरजमीं पर अभी तक वो डेब्यू नहीं कर पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. विंडीज के खिलाफ भी पहले तीन टी20 मैचों में वो प्लेइंग-11 से बाहर रहे. मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ रहा है. सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा अब उन्हें बाहर बैठे हुए नहीं देखना चाहते हैं. वो काफी भड़क गए हैं. उन्होंने कोच गंभीर और मैनेजमेंट पर आरोप लगाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी के कोच ने क्या कहा?
सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा रहा है. हर मैच से पहले उनके खेलने की उम्मीद की जाती है लेकिन प्लेइंग-11 में उन्हें मौका नहीं दिया जाता है. संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी वर्ल्ड कप के बाद कुछ खास नहीं रहा है. इस वजह से भी सूर्यवंशी को उनकी जगह खिलाने की मांग की जा रही है. हालांकि मैनेजमेंट ने अभी तक संजू के ऊपर ही भरोसा जताया है. मनीष ओझा ने गंभीर एंड कंपनी पर सूर्यवंशी को लेकर तानाशाही का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है.
स्पोर्ट्स नाउ से हाल ही में ओझा ने बात की. वहां पर उन्होंने कहा, “मौजूदा समय का मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को लेकर तानाशाही दिखा रहा है. जो मन हो रहा है वो कर दिया जा रहा है. मैनेजमेंट को लगता है कि खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर ही तैयार करते हैं. ऐसा कैसे हो सकता है. बेंच पर बैठकर कोई खिलाड़ी नहीं बन सकता है. ऐसा कभी नहीं हुआ है. मुझे लगता है कि उन्होंने मन बना लिया है कि वैभव को मौका नहीं दिया जाएगा. वैभव को बाहर ही रखकर हताश करेंगे. वो सिर्फ बाहर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिला रहा है.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव सूर्यवंशी ने आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 246 रन बनाए हैं. दो अर्धशतक वो जिम्बाब्वे के खिलाफ लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 81 रनों का रहा है. आईपीएल में भी वो गदर मचा चुके हैं. 23 मैचों में उनके नाम 1028 रन दर्ज हैं. 2 शतक और 6 अर्धशतक वो जड़ चुके हैं. टी20 में अपने प्रदर्शन से वैभव ने सभी का दिल जीता है. अब देखना होगा कि भारतीय सरजमीं पर उन्हें कब पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
संबंधित खबरें
36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
48 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines